EDLI Scheme 2023: ईडीएलआई योजना क्या है, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, पूरी जानकारी

EDLI Scheme 2023 | EDLI Scheme Benefits | EDLI Scheme Eligibility Criteria | EDLI योजना 2023 लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया | EDLI Scheme Form | EDLI Scheme Form Download | EDLI Calculation | employees deposit linked insurance scheme | EDLI Yojana | ईडीएलआई स्कीम | ईडीएलआई योजना

EPFO Scheme 2023: प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा कर्मचारियों/सदस्यों को लाभ प्रदान करने के लिए अनेको योजनाओ का संचालन कर रही है। Employees Deposit Linked Insurance योजना इन्ही में से एक है। EDLI Yojana ईपीएफओ द्वारा चलाई जाने वाली एक बीमा योजना है, जिसका लाभ ईपीएफओ में रजिस्‍टर्ड सभी कर्मचारी को दिया जाता है।

EPFO द्वारा यह योजना सन 1976 से चलाया जा रहा है। ईपीएफओ में रजिस्‍टर्ड हर कर्मचारी के आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर उनके परिवारजनों को बीमा प्रदान किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत मृतक के परिवारजनों को 7 लाख तक का बीमा कवर राशि प्रदान जाता है। EPF और EPS के कॉम्बिनेशन के साथ यह योजना कार्य करती है।

EDLI Scheme 2023, ईडीएलआई योजना, ईडीएलआई स्कीम

नौकरी या ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी की मौत होने की स्थिति में उसके परिवारजनों, नॉमिनी या कानूनी हकदार को 7 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद धन राशि बैंक खाता में दिया जाता है। अगर आप एम्प्लॉइज डिपोजिट लिंक्ड इंश्योरेंस योजना 2023 के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है तो यह लेख बिल्कुल आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको EDLI Scheme से जुड़ी सभी आवश्यक एवं महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रदान करेंगे। तो चलिए जानते हैं Employees Deposit Linked Insurance Scheme के बारे में।

इन्हे भी पढ़ें:- ई श्रम कार्ड निपुण योजना 2023

EDLI Scheme 2023

योजनाकर्मचारी निक्षेप सहबद्ध बीमा योजना (EDLI Scheme)
शुरूसन् 1976 में भारत सरकार द्वारा
लाभार्थीभविष्य निधि संगठन के कर्मचारी/सदस्य
उद्देश्यनौकरी के दौरान कर्मचारियों की मृत्यु हो जाने पर उनके परिवारजनों/नॉमिनी/क़ानूनी हकदार को बीमा प्रदान करना
बीमा राशि का कैलकुलेशन (गणना)मृत्यु से पहले 12 महीने में मिलने वाले मासिक वेतन का 35 गुना
अधिकतम बीमा राशि700000
कर्मचारी का योगदान0%      
कंपनी या संस्थान का योगदान0.5%
क्लेम करने की प्रक्रियाऑफलाइन (बीमा राशि हेतु)
साल2023
आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in

इन्हे भी पढ़ें:- आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023

ईडीएलआई योजना 2023 क्या है?

EDLI Scheme 2023: एम्प्लॉई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI Scheme) ईपीएफओ की तरफ से चलाई जाने वाली एक बीमा योजना है। यह योजना ईपीएफओ अपने सभी कर्मचारियों/सदस्यों के लिए चलाती है। इसके तहत कर्मचारी के नौकरी के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके क़ानूनी उत्तराधिकारी, नॉमिनी या परिवारजनों को इन्शुरन्स कवर प्रदान दिया जाता है। उत्तराधिकारी को कर्मचारी के 12 महीनों के मासिक वेतन का 35 गुना बीमा राशि दिया जाता है। इसके तहत बीमा कवर अधिकतम 7 लाख रुपए तक प्रदान किया जाता है।

परिवारजनों, नॉमिनी या  कानूनी उत्तराधिकारी को बीमा राशि तभी दिया जाता है जब मृतक कर्मचारी मृत्यु से पहले 12 महीने में एक से अधिक संगठनों में कार्य किया हो। EDLI Scheme (ईडीएलआई स्कीम) के अंतर्गत नियोक्ता द्वारा कर्मचारी के मासिक सैलरी का 0.5% की दर से न्यूनतम अंशदान दिया जाता है। इसके तहत अंशदान कर्मचारी को नहीं देना होता है।

ईडीएलआई में योगदान का विवरण

कर्मचारी, साथ ही कम्पनी, EPFO द्वारा तीन योजनाए चलाये जाते है। तीनो योजनाओ में किये जाने वाले योगदान का विवरण निम्नलिखित है।

EPFO SchemeEmployee ContributionContribution of the company or institution
EPF12% of Basic + DA3.67% of Basic + DA
EPSN/A8.33% of Basic + DA
EDLIN/A0.5% (Max Rs 75)

इन्हे भी पढ़ें:- सुकन्या समृद्धि योजना 2023

EDLI Scheme Calculation

EDLI Scheme 2023 Calculation: कर्मचारी के मृत होने पर इस योजना में परिवारजनों/कानूनी हकदार/नॉमिनी को प्रदान की जाने वाली बीमा राशि उस कर्मचारी के 12 महीने में मिलने वाले मासिक वेतन का 35 गुना होता है। ईडीआईएलआई स्कीम के तहत 175000 रुपये का बोनस धन राशि भी उपलब्ध कराया जाता है। बीमा राशि की गणना को नीचे विस्तार में उदाहरण के साथ बताया गया है।

EDLI योजना बीमा राशि का कैलकुलेशन

  • कर्मचारी का अधिकतम औसतन मासिक वेतन: 15000 रु है।
  • कर्मचारी के वेतन का 35 गुना (मासिक वेतन×35): (15000 ×35) 525000 रुपए हुए
  • बोनस की राशि =175000 रुपए
  • कुल बीमा कवर राशि 525000+175000=700000 रुपए

Note: यदि मृत कर्मचारी का पैन नंबर जमा नहीं है, पैन नंबर जमा है, क्लेम के पहले या क्लेम के समय Form-15G/15H नहीं जमा किया गया है तो प्राप्त होने वाली पीएफ राशि का 10 प्रतिशत (10%) TDS के रूप में काट लिया जाएगा।

ईडीएलआई योजना 2023 उद्देश्य

कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना (Employee’s Deposit Linked Insurance or EDLI Scheme) का मुख्य उद्देश्य उन कर्मचारियों को बीमा  सुरक्षा प्रदान करना है जो भारत में स्थापित उद्योगों में काम करते हैं। EDLI योजना उन कर्मचारियों के लिए है जिनकी नौकरी के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिवार/परिजन को आर्थिक सहायता के रूप में धन राशि प्रदान करती है। इसका उद्देश्य मृत कर्मी के परिजनों (परिवार के सदस्य) को  जीवन यापन करने में कठिनाई या किसी भी प्रकार का आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े।

इस योजना के अंतर्गत कर्मचारी का नियमित EPFO Account में जमा धन बीमा कवरेज के तौर पर उपयोग में लिया जाता है। EDLI Yojana में कोई भी अतिरिक्त खर्च कर्मचारी को नहीं देना पड़ता है। इस EDLI EPFO योजना का प्रमुख उद्देश्य मृत कर्मचारियों के परिवार को बीमा कवरेज के माध्यम से आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा देना है।

आर्थिक सहायता के तौर पर परिजनों को कर्मचारी के मृत्यु हो जाने से पहले उनके 12 महीनों के मासिक वेतन का 35 गुना (मासिक वेतन * 35=राशि) धन राशि मिलता है। इसके अतरिक्त बोनस राशि 175000 रु अलग से इसमें दिया जाता है (मासिक वेतन * 35 + बोनस राशि = बीमा राशि)। परिजनों या कानूनी अधिकारी को बीमा की राशि प्राप्त करने के लिए  EDLI फॉर्म 5 IF भरना होता है। या बीमा लाभ केवल एक्टिव कर्मचारियों के परिजनों को ही मिलता है। मृतक कर्मचारी के परिजनों के लिए  यह स्कीम बेहद ही लाभकारी एवं आर्थिक परेशानी से निकलने में सहायक होता है।

इन्हे भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री आवास योजना 2023

EDLI Form 5 IF (EDLI फॉर्म 5 IF)

EDLI Form 5 IF कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना (Employee’s Deposit Linked Insurance Scheme) का लाभ लेने के लिए एक महत्वपूर्ण फॉर्म है। EDLI फॉर्म 5 IF भारतीय श्रम संगठन (Employees’ Provident Fund Organization) के माध्यम से जारी किया जाता है।

मृतक कर्मी के परिजनों को लाभ पाने के लिए ईडीएलआई फॉर्म 5 IF भरना होता है। नॉमिनी के नाबालिक होने की परिस्थिति में अभिभावक को फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों के साथ साथ जरुरी सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना होता है। भरे हुए फॉर्म आवेदक को अपने निकटतम EPFO Office में जमा करना पड़ता है। यदि कर्मी के परिवार में नाबालिक नॉमिनी की संख्या एक से अधिक है तो अभिभावकों को एक ही फॉर्म फील करना होगा।

बीमा क्लेम करने के बाद इस का समाधान 30 दिनों के अंदर किया जाना आवश्यक होता है। यदि किसी भी करण वश ईपीएफ आयुक्त तय समय सीमा में समाधान नहीं करता तो क्लेम स्टेटस की तारीख तक का ब्याज प्रदान करना होता है। निपटारा नहीं होने पर ब्याज दर 12% वार्षिक के हिसाब से देना होता है। 

ई-नॉमिनेशन की सुविधा उपलब्ध

Management Employees Provident Fund (EPFO) द्वारा नॉमिनेशन की उपलब्ध करने के लिए ई-नॉमिनेशन की सुविधा को शुरू कर दिया है। नामांकित नहीं होने की स्थिति में उनलोगो को ऑनलाइन अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत नॉमिनी का नाम, जन्म तिथि, लिंग आदि जैसी आवश्यक जानकारी ऑनलाइन अपडेट की जा सकती है।

ईपीएफओ ईडीएलआई योजना की विशेषताएं

  • EPFO के अंतर्गत सन् 1976 में EDLI Scheme (Employees Deposit Linked Insurance Scheme) की शुरुआत भारत सरकार द्वारा की गई।
  • EPFO के सभी सदस्य स्वतः EDLI Yojana के अंतर्गत रजिस्टर हो जाते हैं।
  • EPFO के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के एक्टिव कर्मचारियों या सदस्यों को बीमा लाभ की सुविधा दिया जाता है।
  • कर्मचारियों या सदस्यों के नौकरी छोड़ने के बाद परिजनों या नॉमिनी को बीमा क्लेम करने का हक़ नहीं है।
  • एक्टिव कर्मचारियों या सदस्यों के परिवार / कानूनी उत्तराधिकारी / नॉमिनी को उसकी मृत्यु के पश्चात यह सुविधा प्रदान कराई जाती है।
  • EDLI स्कीम का लाभ पाने के लिए कोई निर्धारित न्यूनतम सेवा अवधि नहीं है।
  • EDLI के तहत बीमा कवर धन राशि कर्मचारी के मृत्यु से पहले उनके 12 महीने में प्राप्त होने वाले मासिक वेतन का 35 गुना मिलता है।
  • इसके अतरिक्त परिजन को बोनस के तौर पर राशि 1 लाख 75 हजार रुपए उपलब्ध कराया जाता है।
  • कर्मचारी के सैलरी से EDLI योगदान के लिए राशि नहीं काटा जायेगा योगदान राशि का वहन कम्पनी को करना होगा।
  • इस योजना में बीमा राशि और बोनस सभी को जोड़कर अधिकतम 7 लाख रुपये तक बीमा राशि उपलब्ध की जाती है।
  • कर्मचारी के औसत मासिक वेतन का कैल्कुलेशन मूल और महंगाई भत्ते दोनों को जोड़ कर किया जाता है।
  • कर्मचारियों के लिए धारा 17 (2 A) के अंतर्गत उच्च भुगतान जीवन बीमा योजना प्रदान करने वाली कंपनियां इस योजना को छोड़ सकती है।
  • कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना में नियोक्ता के द्वारा कर्मी के वेतन का (मासिक) 0.5% दर के हिसाब से न्यूनतम अंशदान प्रदान किया जाता है। इसके लिए उस लाभार्थी कर्मचारी के मासिक वेतन से कोई धन राशि नहीं काटा जाता है।

EDLI बीमा क्लेम करने के लिए जरूरी योग्यता एवं शर्तें

ईडीएलआई योजना के तहत बीमा क्लेम कर लाभ लेने के लिए योग्यता शर्तें निम्नलिखित है:

  • क्लेम करने के लिए परिवार के सदस्य का ईपीएफ के अंतर्गत नॉमिनी होना जरुरी है।
  • यदि परिवार का सदस्य नॉमिनी नहीं है तो, परिवार के सभी परिवारजन (प्रमुख बेटों को छोड़कर, इसके अलावा विवाहित बेटियों तथा विवाहित पोते एवं पोतियो को छोड़कर)
  • यदि सभी नॉमिनी, परिवार का का सदस्य या उत्तराधिकारी (कानूनी) का नाबालिक होने की स्थिति में उसका अभिभावक
EDLI Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • EDLI योजना के तहत बीमा राशि का क्लेम कर लाभ पाने के लिए आवेदक व्यक्ति को फॉर्म 5 IF भरते समय ये दस्तावेजों का जमा करना आवश्यक है।
  • कर्मचारी या सदस्य का मृत्यु प्रमाण पत्र।
  • बीमा क्लेम नाबालिग द्वारा हुआ हो तो, गार्जियनशिप प्रमाण पत्र।
  • कानूनी उत्तराधिकारी के क्लेम करने पर उत्तराधिकार प्रमाण पत्र।
  • बैंक का कैंसिल चेक जिस बैंक में पैसा ट्रान्सफर करवाना है।
  • कर्मचारी या सदस्य अंतिम दिनों में ईपीएफ योजना, 1952 के अंतर्गत छूट प्राप्त कंपनी में कार्यरत था, तो ऐसी कंपनी के एंप्लॉयर को प्रमाण के तौर पर पिछले 12 महीनों के PF का डिटेल देनी होगी। इसके अलावा नॉमिनेशन फॉर्म की एक वेरीफाई की हुई प्रति जमा करना होगा         
EDLI Scheme 2023 के तहत बीमा क्लेम कैसे करें?

EDLI के तहत बीमा क्लेम करने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे बताया गया है।

  • कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना ( EDLI 2023) के अंतर्गत बीमा क्लेम के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक को पहले EDLI फॉर्म 5 IF प्राप्त करना होता है।
  • इसके बाद फॉर्म 5 आईएफ में मांगी हुए सभी आवश्यक जानकारियों को भरना है।
  • आगे आवेदक को आपको फॉर्म 5-आईएफउसी कंपनी में जमा करना होगा जहां आखरी दिनों में वह कर्मचारी नौकरी करता था।
  • फिर वह कंपनियां या संस्थान द्वारा जमा EDLI Form 5 IF का वेरीफिकेशन किया जाएगा।
  • यदि कंपनी वेरीफिकेशन में आपको पात्र व्यक्ति मानती है या आप पात्र पाए जाते है तो ईडीएलआई योजना लाभ आपको उपलब्ध कराया जायेगा।
  • सदस्य का EPF योजना में मृत्यु के समय एक्टिव होना आवश्यक है।

Note: पंजीकृत कंपनी नहीं होने के परिस्थिति में आप फॉर्म को वेरीफाई निम्नलिखित में से किसी भी एक के द्वारा करा सकते हैं।

  • गजटेड अधिकारी
  • मैजिस्ट्रेट
  • ग्राम पंचायत के अध्यक्ष
  • पोस्टमास्टर व सब पोस्टमास्टर
  • सांसद या विधायक
  • सीबीटी (CBT )/ईपीएस (EPF) के क्षेत्रीय समिति के सदस्य
  • नगर पालिका या स्थानीय जिला बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव व सदस्य
  • कर्मचारी के होम बैंक शाखा के ब्रांच मैनेजर से।

Frequently Asked Questions About EDLI Scheme

EDLI का फुल फॉर्म क्या है?

EDLI का फुल फॉर्म Employees Deposit Linked Insurance है। ईडीएलआई को हिंदी में कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना कहते है।

EDLI की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

ईडीएलआई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in है।

ईडीएलआई की शुरुआत कब हुई?

EPFO के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा Employees Deposit Linked Insurance Scheme की शुरुआत सन् 1976 में की गई थी। इसके तहत EDLI में स्वतः ही EPFO के सदस्य जुड़ जाते है।

अपना ईपीएफओ का बैलेंस कैसे चेक करें?

ईपीएफ/ईपीएफओ का बैलेंस जानने के लिए आप कॉल कर सकते है या मैसेज से भी जान सकेंगे। इसके लिए आपको मिस कॉल 9966044425 पर करना होगा फिर आपको मैसेज के द्वारा बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी। या आप 7738299899 पर मैसेज कर सकते है। इसके लिए आपको मोबाइल में ये EPFOHO<UAN><LAN> लिख कर 7738299899 पर SMS भेजना होगा आपको मैसेज में बैलेंस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

ईडीएलआई योजना के कर्मचारी की मृत्यु के बाद कितना पैसा मिलता है?

EDLI scheme के तहत कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसके वेतन का 35 गुना मिलता है। इसके अतरिक्त बोनस की राशि 175000 रुपए, कुल 700000 रुपए तक मिलता है।
मृत कर्मचारी का अधिकतम औसतन मासिक वेतन: 15000 रु है।
वेतन का 35 गुना (15000 ×35) = 525000 रु होगा। बोनस  रकम 175000, कुल राशि  जो कर्मी के परिवार को 525000+175000=700000 मिलेगा।

कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना का लाभ लेने के लिए किस फॉर्म को भरना होता है?

Employee’s Deposit Linked Insurance Scheme का लाभ लेने के लिए EDLI Form 5 IF (EDLI फॉर्म 5 IF) भरना होता है।

ईडीएलआई स्कीम बीमा क्लेम कैसे करें?

EDLI Scheme बीमा क्लेम करने के लिए EDLI फॉर्म 5 IF प्राप्त कर भरना होगा। जरुरी सभी दस्तावेज को साथ में संलग्न करना है, फिर फॉर्म को संबंधित कार्यालय के जमा कर देना है। जरुरी दस्तावेज, फॉर्म भरने का प्रोसेस आर्टिकल में बताया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:- जननी सुरक्षा योजना 2023

इन्हे भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट 2023

Leave a Comment