[450 गैस सिलेंडर Registration] मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना ऑनलाइन आवेदन, लाभ व पात्रता

Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की बहनों को सस्ते में गैस सिलेंडर उपलब्ध करने के लिए मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना शुरू की गई है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Madhy Pradesh Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana को शुरू करने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना को लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना के नाम से भी जाना जाता है इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा 12 सितंबर को नागरिक आपूर्ति विभाग में नियम और प्रक्रिया जारी किया जा चुका है।

विभाग की ओर से जारी किए गए नियम और प्रक्रिया से उन महिलाओं को लाभ होगा जो उज्ज्वला योजना के लाभार्थी है जिनके नाम पर राज्य में गैस का कनेक्शन है।

एमपी मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत हितग्राही महिलाओं को हर महीने एक एलपीजी गैस सिलेंडर मात्र 450 रुपए में मिलेगा।

अगर आप भी मध्य प्रदेश के नागरिक है और आप मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक विस्तार से अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि यह क्या है? इसका लाभ कैसे मिलेगा? और इसके लिए कौन पात्र होंगे।

Table of Contents

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana 2023

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना: मध्य प्रदेश राज्य के महिलाओं को 450 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर देने के लिए मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना 2023 शुरू की गई है। इस गैस सब्सिडी योजना के माध्यम से प्रदेश के गरीब महिलाओं को सिर्फ 450 रुपए में प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर मिलेगा। यानि कि साल में मात्र 12 गैस सिलेंडर ही 450 रुपए मिलेंगे।

1 सितंबर के बाद से एलपीजी गैस सिलेंडर भरवाने वाली राज्य की महिलाओं के बैंक खाते में सब्सिडी राशि भेजी जाएगी। गैस के रेट कितने भी कम या अधिक क्यों ना हो महिलाओं को गैस सिलेंडर केवल 450 रुपए ही रिफिल के लिए देने होंगे। मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की हितग्राही महिलाओं को मिलेगा।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत राज्य की ऐसी लाडली बहना जिनके नाम पर गैस कनेक्शन है उन्हें सरकार ₹450 में गैस रिफिल की सुविधा प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा हितकारी की पात्रता के अनुसार इस योजना का लाभ प्रदान करने का आदेश जारी किया है हर महीने एक एलपीजी सिलेंडर रिफिल करने पर बहनों को सब्सिडी प्राप्त होगा।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना 2023 के बारे में एक नजर

योजनामध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना
आर्टिकल का नामMP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana
शुरू की गईमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा  
लाभार्थीराज्य की महिलाएं  
उद्देश्यमहिलाओं को 450 रुपये में गैस रिफिल उपलब्ध कराना  
लाभप्रति सिलेंडर 300 रुपए की सब्सिडी देना
राज्यमध्य प्रदेश  
साल  2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  https://cmladlibahna.mp.gov.in/

लाडली बहना योजना 2.0

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना 2023  का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा राज्य की महिलाओं, उज्ज्वला और लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान करने एवं उन्हें गैस सिलेंडर रिफिल करने पर 300 रुपए की सब्सिडी देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना शुरू की गई है।

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सस्ती गैस मिलने से उन की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस योजना में लाडली बहने जिनके नाम पर गैस का कनेक्शन होगा उन्हें ही 450 रुपये में गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा दी जाएगी। राज्य सरकार लाभार्थी गैस उपभोक्ता के बैंक खाते में सब्सिडी का पैसा भेजेगी।

गैस सिलेंडर सब्सिडी की गणना कैसे की जाएगी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन उपभोगताओं और मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत महिलाओं का आईडी और डाटा ऑयल कंपनी को उपलब्ध कराया जाएगा। गैस रिफिल प्राप्त उपभोक्ताओं को 450 रुपए में उपलब्ध कराने के लिए सब्सिडी की गणना राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

सब्सिडी राशि की गणना पूर्ण होने के बाद राशि का भुगतान सरकार द्वारा ऑयल कंपनी को किया जाएगा। विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और लाडली बहना योजना के अंतर्गत उपभोगता बहनों द्वारा गैस रिफिल करने पर सब्सिडी की राशि का भुगतान सीधे उनके आधार लिंक बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना

यहाँ किया जाएगा मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना 2023 का लाभ लेने के लिए आवेदक नागरिक मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पोर्टल पर पंजीकरण कर सकती है जिनके पास पूर्व से गैस का कनेक्शन है। इसके अलावा प्रधानमंत्री  उज्ज्वला योजना के लाभार्थी बहने भी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के पोर्टल पर जाकर पंजीयन करा सकती है इसके इसमें अलावा पंजीकरण उन सभी केंद्रों पर किया जाएगा जहां लाडली बहना योजना का पंजीयन होता है। जिन जगहों से लाडली बहन योजना का फॉर्म भरा था वह भी एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभ निम्न है:-

  • मध्य प्रदेश सीएम रसोई गैस सब्सिडी योजना का लाभ राज्य के लाडली बहनों को मिलेगा जिनके नाम पर गैस सिलेंडर कनेक्शन है।
  • सीएम रसोई गैस सब्सिडी योजना 2023 के अंतर्गत महिलाओं को केवल 450 रुपए में गैस सिलेंडर की सुविधा का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इस योजना के तहत हर महीने एक सिलेंडर रिफिल करने पर प्रति गैस सिलेंडर 300 रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना में प्रदान की जाने वाली सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थी उपभोगता के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
  • मुख्यमंत्री गैस सब्सिडी योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आपको लाडली बहना पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इस गैस सब्सिडी योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा बजट का भी प्रावधान किया गया है।
  • मध्य प्रदेश सरकार हर साल सीएम रसोई गैस सब्सिडी योजना 2023 के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ₹1200 करोड़ खर्च किया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ उपलब्ध करने के लिए आदेश जारी किया गया है।
  • गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर ही ऑयल कंपनी से गैस सिलेंडर रिफिल करना होगा।
  • गैस सिलेंडर रिफिल करने के बाद राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी उपभोगताओं के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
  • मध्य प्रदेश सरकार पंजीकृत हितग्राहियों की जानकारी 25 सितंबर 2023 से पोर्टल पर डाल कर जारी करेगी।
  • इस योजना के तहत लाभार्थी का कंजूमर नंबर, गैस कनेक्शन आईडी एवं लाडली बहना योजना आईडी के माध्यम से पोर्टल पर 25 सितंबर 2023 से डिटेल्स देख पाएंगे।
  • विभाग द्वारा ऑयल कंपनी से प्राप्त डाटा के आधार पर सभी हितग्राहियों की पहचान होगा।
  • इस योजना लाभ राज्य के महिलाओं को दिया जाएगा जिससे वे गैस सिलेंडर का उपयोग आसानी से कर सकेंगी।
  • एलपीजी गैस सिलेंडर के उपयोग से पर्यावरण को कम नुकसान के साथ सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी।

MP Ladli Bahana Yojana

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूची नीचे दी गई है:-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • गैस कनेक्शन
  • कंजूमर नंबर एवं एलपीजी कनेक्शन आईडी
  • लाडली बहन योजना रजिस्ट्रेशन आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना आवेदन कैसे करें?

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत लाभ पाने के लिए प्रदेश की महिलाएं उन सभी केंद्रों पर जाकर आवेदन कर सकती है जहां पर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए आवेदन होता है। इसके मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना ऑनलाइन आवेदन आप लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी कर सकते हैं।

आप उन जगहों पर जाकर इस गैस सिलेंडर योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं जिन जगहों पर आप ने लाडली बहना योजना के लिए फॉर्म भरा था। आवेदन के लिए आपको अपने गैस सिलेंडर कनेक्शन, बैंक अकॉउंट, आधार कार्ड आदि की जानकारी देनी होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत आपका आवेदन किया जाएगा। और इसके बाद आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ दिया जाना शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana FAQs

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत कितने रुपए में गैस मिलेगा?

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत नागरिको को गैस सिलेंडर केवल 450 रुपए में मिलेगा।

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत महिलाओं कितने रुपए की सब्सिडी दिया जाएगा?

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana के अंतर्गत लाभार्थियों को 300 रुपए प्रति गैस सिलेंडर की सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।

एमपी मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लिए कौन पात्र होगा?

MP Mukhymantri Gas Cylinder Subsidy Yojana 2023 के लिए लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाएं एवं प्रधानमंत्री उज्वला योजना की हितग्राही महिलाएं पात्र होगी। इसके अलावा राज्य की उन सभी महिलाओं को पात्र माना जायेगा जिनके नाम पर गैस कनेक्शन है।

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत हर साल कितने रुपए खर्च किए जाएंगे?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत नागरिकों को लाभ देने के लिए प्रतिवर्ष 1200 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

MP Mukhymantri Gas Cylinder Subsidy Yojana के अंतर्गत आवेदन कैसे कैसे करें?

MP Mukhymantri Gas Cylinder Subsidy Yojana के अंतर्गत आवेदन मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट और उन सभी केंद्रों पर जाकर जहां लाडली बहना योजना के लिए फॉर्म भरे जाते हैं आप आवेदन कर सकते हैं।

राज्य सरकार द्वारा हितग्राहियों की जानकारी कब जारी होगा?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हितग्राहियों के सूची की जानकारी 25 सितंबर 2023 से पोर्टल पर जारी की जाएगी।

Nari Samman Yojana

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना रजिस्ट्रेशन

Leave a Comment