तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना 2023: पात्रता, लाभ एवं उद्देश्य

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना 2023 | Tejas Kaushal Prashikshan Pariyojana 2023 | Tejas Kaushal Prashikshan Pariyojana Kya Hai | तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना क्या है | तेजस कौशल योजना क्या है | Tejas Kaushal Yojana kya h | तेजस योजना क्या है | Tejas Yojana kya h | तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना के उद्देश्य | तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना के लाभ

दोस्तों इस आर्टिकल में हम तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना के बारे में विस्तार से जानेंगे। परियोजना की शुरुआत किसके द्वारा किया गया, इस परियोजना के क्या लाभ है, उद्देश्य क्या है, आवश्यकता आदि बातो को जानेंगे। तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए अंत तक बने  रहिय हमारे साथ।

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना 2023: 27 मार्च 2022 को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री अनुराग ठाकुर जी के द्वारा एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय परियोजना शुरुआत करने की घोषणा किया की गई। श्री ठाकुर ने अपने दुबई यात्रा के दौरान विदेश में रह रहे भारतीयों के प्रक्षिक्षण हेतु तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना शुरुआत करने की बात कही।

इस परियोजना का नाम तेजस रखा गया इसका अर्थ एमिरेट्स जॉब एंड स्किल (Tejas which means Amirates Jobs and Skill) है। इस परियोजना के द्वारा अमीरात में नौकरियों और कौशल के लय प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस योजना के द्वारा लोगो को प्रशिक्षित कर कुशलता प्रदान करने के साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा। परियोजना में लोगो को संयुक्त अरब अमीरात के बाजार के जरुरत के अनुसार कुशलता प्रदान किया जायेगा।

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना 2023, Tejas Kaushal Prashikshan Pariyojana

केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर इस परियोजना के आरम्भ के शुभ अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित भी किया। सभा को सम्बोधित करते हुए कई बातो की चर्चा की। मंत्री जी ने कहा भारत युवा आबादी वाला देश है यहाँ के अधिकांश लोग युवा वर्ग से हैं। आगे उन्होंने कहा भारत के लोग इनोवेटिव, मेहनती व दृढ़ संकल्पित है। भारतीयों को यदि प्रशिक्षण सही तरीके से प्रदान किया जाये तो वहाँ के लोग अपने कार्य कुशलता का शौर्य अरब अमीरात के साथ साथ पुरे विश्व में दिखा सकते है।

उन्होंने संबोधन के दौरान कहा ये होनहार युवा आधुनिक भारत के निर्माण के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसके साथ साथ भारत की वैश्विक पहचान को और अधिक मजबूत करने एवं आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

सभा में आगे जिक्र करते हुए आदरणीय श्री अनुराग ठाकुर जी कहते है कि 21वीं सदी भारत व भारतीयों का है, क्योंकि भारतीय युवा अपने प्रतिभा का प्रदर्शन पुरे दुनिया में कर संसार को इससे परिचित करवाया है। भारत के युवा अपने प्रतिभा का लोहा पुरे विश्व में मनवाया है। मंत्री जी द्वारा भारत व यूएई के बीच रिश्तो के मजबूत संबंधों को बरकरार रखने के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन भी दोहराया।

इन्हे भी पढ़ें:- ई श्रम कार्ड निपुण योजना 2023

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना 2023

Tejas Kaushal Prashikshan Pariyojana: भारतीय केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी ने अपने दुबई यात्रा के दौरान एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय परियोजना का शुभारम्भ करने की घोषणा किया।

इस परियोजना को भारत तथा यूनाइटेड अरब अमीरात सरकार के साझा प्रयाश से किया गया। भारत एवं यूएई सरकार के इस कदम से दोनों देशों के संबंधो में और अधिक मजबूत तथा गहराई प्रदान होगा। मंत्री जी के द्वारा इस योजना का नाम Tejas (Amirates jobs and skills) रखा गया।

श्री ठाकुर जी ने भारत को विशाल होनहार युवा आबादी वाला देश बताया। इस विशाल होनहार युवा आबादी को कौशल युक्त बनाकर भारत की तरफ से दुनिया को सभी क्षेत्रों में कौशल से युक्त एक विशाल श्रम बल उपलब्ध करवाना है।

केंद्र सरकार में मंत्री माननीय अनुराग ठाकुर जी ने अपने इस यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण बैठकों में भी हिस्सा लिया। श्री ठाकुर फिल्म एवं मनोरंजन के बड़े दिग्गजों एवं उद्योग जगत के बड़े बड़े हस्तियों के साथ अनेकों बैठकें की। उन्होंने ओलिवियर, ब्रैमली, सीईओ, मीडिया एवं मनोरंजन अनेकों हस्तियों के साथ भी बैठक की एवं उनके साथ कौशल प्रशिक्षण परियोजना से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।

इसके साथ साथ केंद्रीय मंत्री माननीय अनुराग ठाकुर जी ने कहा कि दोनों देश भारत और यूएई साथ मिलकर भारत  के ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘कार्यक्रम में साथ मिलकर काम कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना को लागू करने के लिए यदि भारत की नीतियों में बदलाव की आवश्कता हुई तो नीति में बदलाव भी किया जा सकता है।

यूनाइटेड अरब अमीरात में रोजगार के अवसरों हेतु कुशल कार्यबल तैयार करने के लिए देश के वाराणसी शहर में स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित करने की घोषणा किया गया।

इन्हे भी पढ़ें:- Avsar Scheme 2023

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना 2023 के मुख्य बिन्दु

आर्टिकल का नामतेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना 2023: पात्रता, लाभ एवं उद्देश्य
योजना का नामतेजस कौशल प्रशिक्षण शिक्षण कौशल परियोजना (Tejas Kaushal Prashikshan Pariyojana)
किसके द्वारा शुरू किया गयाभारत तथा संयुक्त अरब अमीरात सरकार द्वारा
योजना का लाभार्थीदेश, विदेश में रह रहे भारतीय नागरिक
योजना का उद्देश्यविदेश में पहले भारतीय युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित करना एवं रोजगार प्रदान करना
वर्षMarch, 2022
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन

इन्हे भी पढ़ें:- आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना का उद्देश्य

 केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार आदरणीय अनुराग ठाकुर जी अपने दुबई यात्रा के दौरान उन्होंने वहां रहने वाले भारतीयों को कौशल युक्त प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का नाम ‘तेजस’ (अमीरात में नौकरियों और कौशल के लिये प्रशिक्षण) रखा गया।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य विदेश में रह रहे भारतीय कामगारों और युवाओं मार्किट के आवश्कता अनुसार कार्य कुशलता का प्रशिक्षण देना और अधिक कुशल बनाना है। साथ ही परियोजना का उद्देश्य यूनाइटेड अरब अमीरात तथा विदेश में रह रहे भारतीयों को रोजगार प्रदान लरना है।

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना का मुख्या उद्देश्य भारतीय कामगारों और युवाओं को कुशल बनाने के साथ-साथ यूएई के बाजार की आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें बाजार के अनुरूप सक्षम बना है।

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना 2023 के कुछ और महत्वपूर्ण उद्देश्य इस प्रकार हैं:

  • तेजस योजना के माध्यम से भारतीय युवा कामगारों को बेहतर कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है।
  • कामगारों को यूएई बाज़ार के आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण देना है।
  • देश में रहने वाले कामगारों को उनके कार्य कौशल के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान करना है।
  • भारत की तरफ से अन्य देशों को कुशल युवा श्रम बल उपलब्ध करावाना है।
  • संयुक्त अरब अमीरात में भारत ने क्षेत्रों में अत्यधिक व्यापक जगह बनाई है, जैसे:क्रिकेट, मीडिया, फिल्म एवं इंटरटेनमेंट आदि। इसलिए इन विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय लोगो को वहाँ के जरूरत के अनुसार कुशल प्रशिक्षण दे कर रोजगार प्रदान करना है। ताकि प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षित व्यक्ति को कठिनाई या परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्हें रोजगार सरलता से मिल जाये और उनका आय भी हो सके।
  • इस परियोजना के शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे दस हजार भारतीयों को प्रशिक्षण के माध्यम उनका एक मज़बूत कार्यबल तैयार करना है।

तेजस परियोजना की जरुरत क्यों

  • किसी भी राष्ट्र की छवि निखारने एवं निर्माण के लिए युवा का बहुत बड़ा योगदान होता है। युवाओं की इस आवश्कता के लिए यह योजना उनके ऊपर केंद्रित है।
  • भारत का उद्देश्य देश के युवाओं को कौशल प्रक्षिक्षण दे कर विश्व को बड़ा श्रमबल प्रदान करना है।
  • भारत के अंदर लगातार तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी की समस्या से निपटने एवं उनके समाधान के लिए यह योजना आवश्यक है।
  • वर्ष 2020 में भारत में बेरोजगारी दर अब तक की अधिकतम स्तर पर पहुंच गई थी । कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के कारन भी बेरोजगारी दर में वृद्धि हुए है। बेरोजगारी दर का आंकड़ा जनवरी-मार्च 2022 में 10.1 और मई 2022 में 7.12 फीसदी था।
  • संयुक्त राष्ट्र विकास क्रार्यक्रम की रिपोर्ट 2020 (यूएनडीपी रिपोर्ट 2020) के अनुसार भारत में वर्ष 2010-19 के बीच लगभग 21% ही कुशल श्रमिक थे। इस प्रकार के समस्या से निपटने के साथ साथ कुशल श्रम एवं कार्यबल की वृद्धि करने में यह सहायता प्रदान करेगी। 
  • Tejas Kaushal Prashikshan Pariyojana बेरोजगारी दर में कमी लाने में भी मदद प्रदान करेगी।
  • साल 2025 तक भारतीय इकोनामी के 5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को प्राप्त करने में तेजस योजना की भूमिका अतिमहत्वपूर्ण रहेगी।
  • जनवरी 2021 में वर्ल्ड इकनोमिक फॉर्म द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों के स्किल डेवलपमेंट पर निवेश करने से वर्ष 2030 तक भारत की अर्थव्यवस्था में 570 बिलियन डॉलर तथा विश्व अर्थव्यवस्था में 6.5 ट्रिलियन डॉलर तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
  • भारत में कर्मचारियों के स्किल डेवलपमेंट पर निवेश के द्वारा वर्ष 2030 तक 2.3 मिलियन नौकरियों को जोड़ जा सकता है। अमेरिका के 2.7 मिलियन नौकरियों के बाद यह आकरा दूसरे स्थान पर होगा।

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना के लिए आवश्यक योग्यता

  • तेजस परियोजना परियोजना भारत का निवासी होना जरूरी है।
  • तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना में वह भारतीय जो विदेश में रहते हैं भाग ले सकते है।

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र (Experience certificate)
  • मोबाइल फोन नंबर (Mobile phone number)
  • वीजा
  • पासपोर्ट

तेजस परियोजना के मुख्य पाठ्यक्रम

  • टूरिज्म पाठ्यक्रम एवं हॉस्पिटैलिटी।
  • टेक्सटाइल पाठ्यक्रम।
  • फिल्म इंस्टीट्यूट से संबंधित।
  • खनन कोर्स तथा मेडिकल कोर्स।
  • आयरन एवं स्टील कोर्स।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं स्पोर्ट्स करियर।
  • माल परिवहन कोर्स आदि।

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना की विशेषताएं एवं लाभ

भारत सरकार में युवा मामलों के मंत्री तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री आदरणीय श्री अनुराग ठाकुर जी द्वारा दुबई में भारत और यूनाइटेड अरब अमीरात के बीच संबंधों को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना की शुरुआत की गई है। इस योजना द्वारा विदेश में रह रहे भारतीयों को उच्च कौशल में निपुण बनाकर उन्हें रोजगार दिलाना है। Tejas Kaushal Prashikshan Pariyojana के लाभ के बारे में नीचे बताया गया है। 

  • इस योजना के माध्यम से देश व विदेश में रहने वाले NRI भारतीय युवा बेरोजगारों को प्रशिक्षण देना है।
  • तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना के माध्यम से हजारों बेरोजगार तथा युवाओं को रोजगार मिलेगा।
  • इस योजना द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स, कंस्ट्रक्शन, हार्डवेयर, फूड प्रोसेसिंग , हैंडीक्राफ्ट , लेदर , फर्नीचर आदि क्षेत्रों में कौशल प्रदान कर कुशल श्रमबल तैयार करना तथा कुशल कामगारों को रोजगार दिलाना है।
  • युवा के रूचि के अनुसार ही उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा। युवा के अनुसार पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण देकर उनको कुशल बनाया जाएगा। ताकि प्रशिक्षण लेने वाले व्यक्ति को रोजगार आसानी से मिल जाए।
  • तेजस परियोजना में संस्थाओं तथा उद्योग संगठनों का भी मदद लिया जायेगा ताकि यह प्रशिक्षण प्रदान कर लाभार्थी को नौकरी दिलाने में मदद प्रदान करेंगे।
  • भारत में अनेको होनहार एवं काबिल युवक संसाधनों के अभाव के कारण कौशल विहीन रहते हैं, तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना ऐसे युवक़ो को कौशल प्रदान करने में अहम् भूमिका निभा कर सहायता प्रदान करेगी।
  • केवल संयुक्त अरब अमीरात या विदेश में नौकरी के लिए इच्छुक युवाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • भारतीय युवाओं को इस योजना के माध्यम से यूएई के बाजार जरूरतों के अनुसार ही प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
  • तेजस योजना के शुरुआती चरण में मात्र दस हजार युवाओं को कौशल युक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • इस योजना के माध्यम भारत तथा यूएई दोनों देशो के सम्बन्धो में मजबूती आएगी। दोनों देशो के बीच सामाजिक, रणनीतिक, राजनीतिक तथा आर्थिक संबंधों को और भी अधिक मजबूती मिलेगी।
  • तेजस प्रशिक्षण परियोजना के माध्यम से भारत के युवाओं को पूरी दुनिया में अपना शौर्य एवं प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
  • भारत इस तेजस योजना के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण दे कर दुनिया को बड़ा श्रम तथा कार्यबल उपलब्ध करा सकेगा।

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया-

Tejas Kaushal Prashikshan Pariyojana 2023 लाभ लेने के लिए इच्छुक युवकों को अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा। सरकार द्वारा अभी तक इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं किया गया है। सरकार के हवाले से कोई अपडेट या जानकारी भी नहीं दिया गया है।

यदि सरकार के तरफ से कोई अपडेट या जानकारी दिया जायेगा तो इस लेख में भी जानकारी प्रकाशित कर दिया जायेगा। अपडेटेड जानकारी प्राप्त करने हेतु समय समय पर इस ब्लॉग को विजिट करते रहे।

लेख का निष्कर्ष

इस योजना का मूल्याकंन करने के पश्चात यह कहना गलत नहीं होगा कि तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना 2023 के माध्यम से भारत तथा UAE के संबंधों में मजबूती और अधिक मिलेगी। यूएई में रह रहे भारतीयों को वहां की बाजार जरुरत के अनुसार कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार प्राप्त करने में बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह परियोजना विदेश में रह रहे भारतीय युवाओं के लिए प्रशिक्षण ले कर रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा मौका हो सकता है।

दोस्तों यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो कृपा इसे अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर जरूर करे। इसके अलावा हमारे सोशल मीडिया पेज को लाइक आवश्य कीजिये।

Frequently Asked Questions (FAQ)

Tejas Kaushal Prashikshan Pariyojana Kya Hai?

यह भारत तथा यूएई सरकार के द्वारा शुरू किया गया एक योजना है जिसके माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे भारतीयों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस परियोजना में लाभार्थिओं को यूएई के बाजार जरुरत के अनुसार कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि उनको रोजगार मिल सके और आय अर्जित कर पाए।

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना की घोषणा किसने किया?

इस परियोजना की घोषणा भारत सरकार में मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी के द्वारा उनके दुबई यात्रा के दौरान किया गया।

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना किसके द्वारा शुरू की गई?

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना की शुरुआत भारत तथा यूएई सरकार के बीच हुए समझौते के अनुसार किया गया है। दोनों देश के सरकार के साझा प्रयास से किया गया है।

तेजस परियोजना का लाभ कौन प्राप्त कर सकता है?

इस योजना का लाभ केवल वे भारतीय ही ले सकते हैं जो संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे हों या वहाँ जाने की इच्छा रखते हो।

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना के लिए आवेदन कैसे करे?

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना के लिए आवेदन हेतु आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं किया गया है। सरकार के तरफ से कोई जानकारी भी नहीं दिया गया है।
जैसे ही सरकार के तरफ से कोई जानकारी मिलती है तो इस लेक में अपडेट कर दिया जायेगा। अपडेटेड जानकारी प्राप्त करने के लिए निरंतर इस ब्लॉग पर विजिट करते रहे।

तेजस परियोजना के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?

तेजस परियोजना के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, फोटो, निवास प्रमाण पत्र, एक्सप्रेन्स सर्टिफिकेट, मोबाइल नंबर, वीजा एवं पासपोर्ट है।

इन्हे भी पढ़ें:- राजस्थान स्कॉलरशिप योजना 2023

इन्हे भी पढ़ें:- Bihar Free Laptop Yojana

Leave a Comment