Avsar Scheme 2023: अवसर योजना उद्देश्य, लाभ, (Avsar Yojana)

AVSAR Yojana 2023 | Avsar Scheme 2023 | Avsar Scheme | avsar scheme full form | AVSAR Yojana full form | अवसर योजना लाभ

Avsar Scheme 2023: दोस्तों जैसा कि नाम से प्रतीत होता है कि प्रतिभाशाली लोगों के प्रतिभा को प्रोत्साहित करना एवं उन्हें अवसर देना इस योजना का उदेश्य है। भारत एक विविधताओं का देश है। जहां अलग अलग जाती, रंग, धर्म के लोग रहते हैं। इन लोगों का जीवन, खान पान, रहन सहन भी अलग अलग है। भारत प्रतिभाशाली लोगों से भरा हुआ देश है। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम

विविधताओं से भरा इस देश में स्थानीय स्तर पर अनेक प्रकार के सामने की जरुरत होती है और इसे लोकल लेवल पर ही इनका उत्पादन कर इस्तेमाल किया जाता है। विभिन्न प्रकार के पेठा, अचार, पापड़ एवं अन्य उत्पाद तैयार कर उनका उपयोग किया जाता है।

इस स्थानीय उत्पाद को एक अंतरराष्ट्रीय पहचान मिले इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने यह पहल किया है। Airports Authority of India (AAI) ने अवसर योजना की शुरुआत देश के प्रतिभाशाली कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों आदि के प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान मिले इसके लिय यह पहल किया है। Avsar Scheme से लोग एवं देश दोनों आत्मनिर्भर बनेगा।   पीएम स्वनिधि योजना 2023

Avsar Scheme 2023, अवसर योजना 2023

AVSAR Yojna के माध्यम से एयरपोर्ट पर स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को स्थानीय क्षेत्र के स्व-निर्मित उत्पादों को बेचने एवं प्रदर्शन हेतु स्थान आवंटित कर अवसर प्रदान किया जायेगा। 

Avsar Scheme 2023: दोस्तों इस आर्टिकल में हम अवसर योजना क्या है, के लाभ, उद्देश्य, फुल फॉर्म क्या है आदि बातो पर प्रकाश डालेंगे। तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना

AVSAR Yojna 2023

भारत एक बड़ी आबादी वाला देश है। इतने बड़े जनसंख्या को रोजगार प्रदान करना एक कठिन समस्या है। इस कठिन समस्या को कम करने के लिए यहाँ की सरकार समय समय पर जनकल्याण योजना की शुरुआत करती रहती है। इसी के फलस्वरूप स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने अवसर योजना शुरू करने की पहल की है। 

अवसर (AVSAR) योजना की शुरुआत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 8 अप्रैल‚ 2023 को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के द्वारा की गई। अवसर योजना में भागीदारी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, संस्कृति मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की है।

अवसर स्कीम के द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों के महिलाओं, बुनकरों, कारीगरों, शिल्पकारों को अवसर दे कर आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। AVSAR Yojana के माध्यम से क्षेत्रीय वैश्विक पहचान दिलाने की एक अच्छी कोशिश की गई है। 

हमारे देश में कुशल कारीगरों के द्वारा स्थानीय स्तर पर अच्छे उत्पादों का उत्पादन किया जाता है। कारीगरों के द्वारा स्थानीय स्तर पर बांस से बनाने वाले सामान, लकड़ी उत्पाद, पेठा, अचार, पापड़ आदि बनाया जाता है। 

देश में अलग अलग क्षेत्रो में स्वयं सहायता समूहों के द्वारा अनेको उत्पादों को निर्मित किया जाता है। स्वयं सहायता समूह की मदद से हवाईअड्डों पर इन स्थानीय क्षेत्रो में बने उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शन की जाएगी। 

प्रदान किये गए इस जगह पर अपना स्टाल लगाकर स्थानीय उत्पादों को बेच सकते हैं। स्वयं सहायता समूह को 15 दिनों के लिए स्टॉल आवंटित किया जायेगा। 15 दिनों के बाद दूसरे स्वयं सहायता समूह को स्टॉल लगाने के लिए जगह दिया जायेगा। इससे विभिन्न क्षेत्रो के एस.एच.जी को भी स्टॉल लगा कर निर्मित उत्पाद बेचने का मौका मिल सकेगा।

इस योजना से स्वयं सहायता समूहों को एक बहुत बड़ा मंच प्राप्त होगा। स्थानीय स्व-निर्मित उत्पादों को बड़े स्टार पर बाजारों में पहुँचने एवं बढ़ावा देने के लिए अवसर प्रदान करेगी।

अवसर योजना 2023

आर्टिकल का नामAvsar Scheme 2023
वर्ष2023
उद्देश्यप्रतिभाशाली महिलाओं, कारीगरों एवं शिल्पकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, उपयुक्त अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना तथा स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाना है।
भागीदारीभारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, संस्कृति मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
शुरुआत किसके द्वारा किया गयाभारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण
लाभार्थीस्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्थानीय क्षेत्र के उत्पादों का उत्पादन करने वाले प्रतिभाशाली महिलाओं, कारीगरों एवं शिल्पकारों आदि।
क्षेत्र कितना आवंटित किया जायेगा100 से 200 वर्ग फुट

AVSAR Yojana का उद्देश्य

अवसर योजना की शुरुआत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India) स्वयं सहायता समूहों के मदद से रोजगार दे कर महिलाओं, बुनकरों, कारीगरों, शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया गया है। इस से स्थानीय शिल्पकारों, महिलाओं, बुनकरों, कारीगरों को मजबूती प्रदान किया जा सकेगा।

योजना के माध्यम से इन लोगो के प्रतिभा को प्रोत्साहित कर उन्हें उपयुक्त अवसर प्रदान करना है। देश विदेश के विभिन्न छोटे बड़े बाजारों में इस स्थानीय उत्पाद को पंहुचाने और वैश्विक पहचान दिलाने हेतु AVSAR Yojna को शुरू किया गया है।

Avsar Scheme का उदेश्य  बुनकरों, शिल्पकारों, महिलाओं, कारीगरों को उचित अवसर दे कर उनके द्वारा स्व-निर्मित उत्पादों को बेचने, आत्मनिर्भर बनाना तथा मजबूती प्रदान करना है। इससे स्थानीय रोजगार के भी अवसर उत्पन्न होंगे और लोगो को रोजगार मिलेगा। जिससे आत्मनिर्भर भारत की ओर हम अग्रसर तेजी से हो सकेंगे।

AVSAR scheme full form

अवसर स्कीम फुल फॉर्म एयरपोर्ट Airport as Venue for Skilled Artisans Of The Region है

एसएचजी के बारे में

यह कुछ सामान्य वर्ग के लोगों का समूह होता है जिसे छोटे एवं ग्रामीण स्तर पर संचालित किया जाता है। इन स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता दिया जाता है। स्वयं सहायता समूह (SHG) देश के नागरिको को सशक्त बनाने हेतु सर्वाधिक शक्तिशाली एवं मजबूत माध्यम हैं।

इन स्वयं सहायता समूह के माध्यम से शिल्पकारों, महिलाएं, तथा कुशल कामगारों द्वारा अनेको प्रकार के स्थानीय उत्पाद तैयार किये जाते हैं। इस उत्पादों को बाजार के मांग को ध्यान में रख कर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से उत्पादन किया जाता है।

एसएचजी के माध्यम से अनेक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। स्थानीय लोग रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे है। आत्मनिर्भर लोगो से देश भी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहा है जिससे आर्थिक विकास भी तेजी से हो रहा है।

स्वयं सहायता समूह का निर्माण तथा संचालन स्थानीय लोगो के द्वारा ही किया जाता है। वे आपस में ही पूंजी तथा हिस्सेदारी को विभाजित कर लेते हैं। आर्थिक स्थिति के आधार पर विभाजन किया जाता है। इन बातो को जानकर आप यह समझ सकते है कि स्वयं सहायता समूह कितना महत्वपूर्ण है।

एसएचजी विभिन्न क्षेत्र के कारीगर, शिल्पकार, महिलाओं को शसक्त बना उनको एवं उनके उत्पाद को एक पहचान दिलाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे समूह वित्तीय संस्थानों से लोन प्राप्त करते है। गरीब व्यक्ति भी स्वयं सहायता समूह की मदद से ऋण प्राप्त कर सकते है जिसका उपयोग अपने उत्पाद क्षमता को बढ़ने में कर सकते है। 

भारत के विभिन्न क्षेत्रो में कई स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे है। उदाहरण के लिए गुजरात के अंदर सेवा, अदिति बिहार में, रामकृष्ण मिशन झारखंड के अंदर आदि।

AVSAR Yojana के लाभ

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अवसर योजना की शुरुआत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा किया गया है। इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्व-निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाता है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा संचालित हवाई अड्डा पर स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शन हेतु जगह आवंटित किया जाता है। इससे लोकल क्षेत्र के सामान को पहचान के साथ साथ और भी बड़ा लाभ मिल पायेगा। शिल्पकारों, कौशल कारीगरों, महिलाओं एवं अन्य को भी काफी अधिक लाभ मिलेगा।  

अवसर योजना के कई लाभ है जो नीचे निम्न प्रकार से बताया गया है:

  • AVSAR Yojana महिलाओ,शिल्पकारों आदि के आत्म-निर्भरता एवं के लिए अवसर प्रदान करती है।
  • Avsar Scheme 2023 से हवाई अड्डे पर स्थानीय स्वयं सहायता समूह के तहत कुशल कारीगरों, शिल्पकारों आदि को अपने अपने क्षेत्र के उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर दिया जायेगा।
  • योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह को AAI द्वारा संचालित एयरपोर्ट पर 100 – 200 वर्ग फुट जगह स्टॉल लगाने हेतु प्रदान किया जायेगा।
  • देश के कई एयरपोर्ट कुशीनगर, चेन्नई, अगरतला, उदयपुर, देहरादून, अमृतसर पर पूर्व से ही स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन के लिए स्टॉल शुरू किया जा चूका है।
  • स्वयं सहायता समूह द्वारा बने उत्पादों जैसे पेठा, बांस से बने सामान, लकड़ी से बने बोतल, खिलौने, डलिया, ढकिया, पथिया, खिलौने, बैग, लैंप आदि को अंरर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने हेतु कदम उठाये जायेगे और इन लोगो को सहायता दिया जायेगा।
  • नए स्वयं सहायता समूह के गठन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा जिससे अधिक से अधिक क्षेत्रिये उत्पादों को तैयार करने में मदद मिलेगा। इस प्रकार से नए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।
  • Avsar Scheme के तहत लोकल कारीगरों खास कर महिलाओं को प्राथमिकता दिया जायेगा जिससे महिलाएं और भी अधिक मजबूत, सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
  • इस तरह के कदम से स्थानीय उत्पादों की डिमांड बढ़ेगी। बड़े बाजार मिलेंगे जिससे रोजगार प्राप्त होगा और लोगो को आर्थिक मदद मिलेगा। लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगे।
  • स्वयं सहायता समूह एवं स्थानीय कारीगरों भारतीय विमान पतन प्राधिकरण की मदद से ऋण आसानी से प्राप्त कर सकते है। इससे उन्हें कार्य करने में आसानी होगी।
  • भारत एक युवाओं का देश है इस कदम से देश के युवा प्रेरित होकर इस कार्य से जुड़ अपने क्षेत्र के लोकल प्रोडक्ट का उत्पादन कर एयरपोर्ट पर स्टॉल लगाएंगे।
  • देश की महिलाओं, युवाओं व कारीगरों के इस तरह के योजना से जुड़ने से देश में लोगो को रोजगार एवं अवसर मिलेंगे। लोग अपना जीवन अच्छ सरल और सुगम बना सकेंगे।

Avsar Scheme 2023 – मूल्यांकन

अवसर योजना 2023 से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के बाद आप इसका महत्व समझ चूकेंगे होंगे। यह योजना स्वयं सहायता समूहों, कुशल कारीगरों, महिलाओं, शिल्पकारों आदि को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अहम् भूमिका निभाएगी। देश में स्थानीय उत्पादों जैसे पापड़, पेठा, अचार, बांस से बने सामान, बैग, लैंप इत्यादि को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। बेरोजगारी, गरीबी आदि को देश में काम करने में अवसर योजना काफी मददगार साबित होंगे। स्वयं सहायता समूह की मदद से आर्थिक विकास में तेजी आयेगा।

मित्रो यदि आपको इस लेख संबंधित योजना के बारे में जो जानकारी दिया गया आपको पसंद आया तो कमेंट करे। आपके पास कोई प्रश्न हो तो कमेंट के माध्यम से जरूर पूछे। 

हमारे इस आर्टिकल को अपने अपने माध्यम से शेयर जरूर करे इसके अलावा हमारे सोशल मीडिया पेज को लाइक अवश्य करे।

Frequently Asked Questions (FAQ)

अवसर योजना क्या है?

अवसर योजना 2023 एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना को स्वयं सहायता समूह की मदद संचालित किया जाता है। अवसर स्कीम के तहत एयरपोर्ट पर स्टाल लगाकर लोकल प्रोडक्ट को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पंहुचा कर वैश्विक पहचान दिलाना है।

अवसर योजना का उद्देश्य क्या है?

अवसर योजना का उद्देश्य कुशल एवं प्रतिभाशाली कारीगरों, महिलाओं, शिल्पकारों आदि को प्रोत्साहित करना है। इन लोगो को उपयुक्त एवं उचित अवसर दे कर आत्मनिर्भर बनाना है। इनके द्वारा स्व निर्मित उत्पादों को वैश्विक पहचान प्राप्त करवाना है।

अवसर योजना का फुल फॉर्म क्या है?

AVSAR Yojana full form (AVSAR Scheme full form): अवसर योजना का फुल फॉर्म airport as venue for skilled artisans of the region है।

अवसर योजना के तहत एयरपोर्ट पर स्टॉल लगाने के लिए कितना जगह आवंटित किया जाएगा?

अवसर योजना के तहत स्टॉल लगाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को 100 से 200 वर्ग फुट जगह दिया जाएगा।

अवसर योजना के तहत स्टॉल लगाने के लिए कितने दिनों का समय दिया जायेगा?

अवसर योजना के तहत स्टॉल लगाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को 15 -15 दिनों का समय दिया जायेगा।

अवसर योजना की शुरुआत कब किया गया?

अवसर’ योजना की शुरूआत 8 अप्रैल, 2022 को किया गया।

अवसर योजना में किस किस की भागीदारी है?

अवसर योजना में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, संस्कृति मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की भागीदारी है।

अवसर योजना किसने शुरू की?

“AVSAR Scheme” भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (AAI) की एक बड़ी पहल है, जिसके तहत Airports Authority of India द्वारा संचालित हवाई अड्डों पर स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को उनके स्व-निर्मित उत्पादों को स्टॉल लगाकर बेचने एवं प्रदर्शन करने के लिए स्थान आवंटित करती है।

अग्निपथ भर्ती योजना 2023

पीएम दक्ष योजना 2023

Leave a Comment