Agneepath Yojana 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता | अग्निपथ योजना Salary

Agneepath Yojana 2023 | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन| अग्निपथ योजना Salary | अग्निपथ योजना 2023 | Agneepath Yojana in hindi | agneepath yojana age limit | agneepath yojana qualification | agneepath yojana eligibility | agnipath yojana kya hai in hindi | अग्निपथ योजना क्या है | अग्नीपथ योजना ऑनलाइन आवेदन | अग्निपथ भर्ती योजना 2023 | अग्निपथ योजना आर्मी भर्ती 2023

दोस्तों हमारे आसपास बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनका सपना सेना में जाने का है। सेना में भर्ती हो कर वे देश की सेवा एवं सीमा की रक्षा करने का जूनून रखते है। इसके लिए वे निरंतर तैयारी, भागदौड़ करते रहते है ताकि जब भी मौका मिले तो सेना में जाने के लिय तैयार रहे।

इन्ही बातो को ध्यान में रख कर रक्षा मंत्रालय, केंद्र सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण योजना लांच किया गया है। इस नए योजना को अग्निपथ योजना कहा जाता है। देश के प्रतिभाशाली, होनहार युवा इस योजना के माध्यम से देश के तीनो सेनाओ थल सेना, वायु सेना, नौसेना में जा सकेंगे। अग्निपथ योजना 2023 के तहत भर्ती युवाओं को अग्नि वीर कहा जायेगा। सेना के तीनो अंगो में अग्नि वीरों की भर्ती 4 वर्ष के लिए किया जायेगा। इस ब्लॉग में हम Agneepath Yojana से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को विस्तार एवं बारीकी से जानेंगे।

Agneepath Yojana 2023, अग्निपथ योजना

Agneepath Yojana 2023

केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ स्कीम शुरू किया गया है। इस योजना की घोषणा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह एवं सेना के तीनों अंगो के अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के अग्निपथ योजना की घोषणा कर जानकारी दी। सेना में भर्ती होने का सपना संजोगे देश के युवा अग्निपथ भर्ती योजना से सेना में जाकर अपने सपने को साकार कर पाएंगे।

अग्निपथ भर्ती योजना 2023 के तहत तीनो सेनाओं में सैनिको की भर्ती की जाएगी जिन्हे अग्निवीर कहा जायेगा। Agneepath Scheme के तहत अग्निवीरों को 4 वर्ष के लिए भर्ती किया जायेगा।

सेना में शामिल किये गए इन सैनिकों मी से 25% श्रेष्ठ को स्थाई भी किया जायेगा। सरकार के कथन अनुसार बाकि के 75% को राज्य एवं केंद्र सरकार के नौकरी, पुलिस आदि में अधिक महत्वा दिया जायेगा। इससे सेना एवं देश में कुशल, बहादुर सैनिक मिलेगा। इस योजना के तहत पहले चरण में 46000 सैनिकों की भर्ती भारतीय सेना में किया जायेगा।

सूक्ष्म मामलों की मंत्रिमंडल समिति की बैठक के दौरान इस योजना को मंजूरी दिया गया है। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा Agneepath Yojana से देश की सेना आधुनिक एवं बेहतर सेना बनेगी। रक्षा मंत्रालय द्वारा यह योजना 14 June 2022 को शुरू किया गया है। अग्नीपथ भर्ती योजना से देश के युवाओ को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा एवं रोजगार के अवसर में भी बढ़ोतरी होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय को सेना के तीनों प्रमुखों ने योजना शुरू करने से पहले projection भेजा गया था।

इन्हे भी पढ़ें:- Avsar Scheme 2023

अग्निपथ भर्ती योजना 2023

योजनाअग्निपथ भर्ती योजना 2023
उद्देश्यभारतीय युवाओं को सेना में भर्ती होकर देश सेवा का मौका देना
शुरुआतरक्षा मंत्रालय (भारत सरकार)
साल2023
सैलरी30 से 40 हजार रुपए प्रतिमाह
योग्यतादसवीं एवं 12वीं पास
सेवा अवधि4 वर्ष तक
आयु सीमा17.5 से 21 वर्ष
सेवा निधि पैकेज10 – 12 लाख
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन/ऑनलाइन
ऑफिशल वेबसाइटथल सेना – joinindianarmy.nic.in नौ सेना – indiannavy.nic.in वायु सेना – indianairforce.nic.in

इन्हे भी पढ़ें:- ई श्रम कार्ड निपुण योजना 2023

अग्निपथ भर्ती योजना 2023 उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ स्कीम 2023 का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सेना में 4 वर्ष के लिए शामिल करना है। उन्हें देश सेवा एवं सपना पूरा करने का मौका इस योजना के द्वारा दिया जाना है। इसके अतरिक्त देश को अच्छा व बहादुर सैनिक देना मकसद है। अग्निपथ भर्ती योजना से सेना के खर्चे कम होंगे देश रक्षा के लिए हथियार की ख़रीद ज्यादा हो सकेगा।

चार साल के लिए अग्निवीरों को सेना में नौकरी हेतु भर्ती किया जायेगा। 4 वर्ष के बाद 75 प्रतिशत अग्निवीर को सेवामुक्त कर दिया जायेगा। 25 प्रतिशत अग्निवीर को आगे की सेवा के लिए कंटिन्यू किया जायेगा। इससे देश के सीमा की सुरक्षा और भी मजबूत एवं सशक्त होगी।

सेवा मुक्त अग्निवीर को सरकारी अन्य विभागों में नौकरी हेतु प्राथमिकता दिया जायेगा। देश के अंदर प्राइवेट सेक्टर में भी ट्रैंड व डिप्लीन्ड सैनिक नौकरी में प्राथमिकता मिलेगा।

भारतीय सेना का औसत आयु कम करना भी इस योजना का मकसद है। वर्तमान में सेना की औसत उम्र 32 वर्ष है जिसे कम कर के 26 वर्ष करने का प्रयाश किया जायेगा। 

अग्निपथ योजना की विशेषताएं

अग्निपथ योजना की कई विशेषताएं हैं उनमें से कुछ निम्न प्रकार से है-

  • अग्निपथ स्कीम द्वारा सैनिको को 4 साल हेतु सेना में शामिल किया जाएगा, इसके पश्चात जवानों को सेवा मुक्त कर दिया जाएगा। सेवा से मुक्त कर देने के बाद इन्हे सेना द्वारा मदद रोजगार के लिए जारी रहेगा।
  • 75 प्रतिशत अग्निवीरो को सेवा मुक्त कर दिया जाएगा, 25 प्रतिशत अग्निवीरो को सेना में नौकरी हेतु रखा जाएगा।
  • अग्नीपथ योजना के तहत चुने गए अग्निवीरों को ट्रेनिंग 6 से 10 महीने के लिए दिया जायेगा।
  • चुने हुए सैनिकों को अत्याधुनिक एवं नवीनतम तकनीक की ट्रेनिंग प्रदान किया जायेगा।
  • अग्नीपथ योजना द्वारा भर्ती किये गए अग्नि वीरों को पेंशन का लाभ नहीं दिया जायेगा।
  • अग्निपथ योजना से सेवामुक्त जवानों को सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओ में नौकरी हेतु अधिक महत्व दिया जायेगा।

इन्हे भी पढ़ें:- आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023

अग्निपथ स्कीम 2023 के लिए आवश्यक योग्यता

अग्निपथ स्कीम 2023 हेतु आवश्यक योग्यता इस प्रकार हैं:

  • आवेदक के लिए 10वीं या12वीं पास होना जरूरी है।
  • आवेदन करने वाले युवा की आयु 17.5 – 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।
  • युवा भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक का अग्निवीर के लिए शारीरिक एवं मानशिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है।

अग्निपथ स्कीम के लिए आवश्यक दस्तावेज

अग्निपथ स्कीम हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज निम्नलिखित हैं:

  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • मार्कशीट 10th 12th
  • ईमेल आईडी
  • मेडिकल सर्टिफिकेट
  • फोटो

अग्निपथ योजना के लाभ

अग्निपथ भर्ती योजना 2023 के लाभ अनेक हैं। देश के सेना को मजबूत, सशक्त, अतिआधुनिक, विश्व स्तरीय सेना बनाने के लिए कई सारे कार्य किए जा रहे है। इंडियन आर्मी को आधुनिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बनाने के लिए ही अग्निपथ योजना आर्मी भर्ती 2023 जैसे महत्वपूर्ण एवं आवश्यक कदम उठाए गए हैं। अग्निपथ आर्मी भर्ती योजना से देश एवं देश की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। देश में रोजगार उत्पन्न होंगे और युवाओं को सेना के माध्यम से देश सेवा का मौका मिलेगा।

अग्निपथ योजना 2023 के लाभ निम्न प्रकार से है:

  • भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा अग्निपथ योजना 2023 लॉन्च की गई है।
  • भारतीय सेना की तीनों अंगो थलसेना, नौसेना और वायु सेना है, में अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी।
  • अग्निपथ योजना के अंतर्गत सैनिकों की भर्ती 4 वर्ष के लिए की जाएगी।
  • अग्निवीरो को आवश्यक प्रक्षिशण सेना द्वारा दिया जायेगा।

Agneepath Yojana के अन्य लाभ

अग्निवीरों को आर्थिक पैकेज

  • अग्निवीरों की शुरुआत में वेतन 30 हजार प्रति महीना और चौथे साल में वेतन 40 हजार प्रति महीना दिया जाएगा।
  • अग्नीपथ योजना में सैनिको को जोखिम भत्ता, राशन भत्ता, वर्दी एवं यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा।
  • इस योजना में मासिक वेतन का 30% सेवा निधि में योगदान किया जायेगा इतना ही योगदान सरकार भी प्रदान करेगी। 4 वर्ष बाद लगभग 10 – 12 लाख रुपए की राशि ब्याज सहित प्राप्त होगा। इस राशि पर सरकार कोई टैक्स नहीं लगाएगी।

अग्निवीरों के लिए बीमा पैकेज

  • अग्निवीरों को 48 लाख रुपए का गैर अंशदायी जीवन बीमा की सुरक्षा दिया जाएगा।
  • अग्निवीरों की मृत्यु सर्विस के दौरान होने पर एक  करोड़ रुपए की राशि एवं बचे हुए नौकरी अवधि की सैलरी उनके परिवार को दिया जायेगा।
  • ड्यूटी के दौरान विकलांग होने पर सैनिको को चिकित्सा अधिकारियों द्वारा घोषित मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।
  • पूर्ण रूप से विकलांगता की स्थिति में 44 लाख रुपए, 75% विकलांगता होने की स्थिति में 25 लाख रुपए एवं 50% विकलांगताकी स्थिति में 15 लाख रुपए की सहायता राशि अलग से प्राप्त होगा।

अग्निपथ भर्ती योजना 2023 के अन्य लाभ

  • अग्निपथ भर्ती योजना 2023 से सेना पर पड़ने वाली अतरिक्त आर्थिक खर्च कम होगा।
  • पैसो की बचत कर सेना अपने लिए आधुनिक हथियार खरीद आधुनिकरण कर सकेगी।
  • सेना में काम करने से देश प्रेम एवं भक्ति की भावना की उत्पन्न होगी।
  • सेना में कार्य करने के बाद सैनिको के लाइफ में अनुशासन आएगा जिससे सैनिक आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • सैनिको में मानसिक, शारीरिक क्षमता की वृद्धि होगी जिससे वे बेहत समाज का निर्माण कर सकेंगे।
  • रिटायर्ड सैनिको में काफी स्किल डेवेलप होगा जिसका इस्तेमाल देश के भलाई के लिए है।
  • अग्निपथ भर्ती योजना 2023 के तहत महिलाओं को भी शामिल किया जायेगा।
  • अग्निवीरों को स्थाई सैनिकों की तरह सारे सम्मान प्राप्त होंगे उन्हें अवार्ड, मेडल, मेडिकल, इंश्योरेंस आदि की सुविधा दिया जायेगा।

Agneepath Yojana Salary

अग्निपथ भर्ती योजना 2023 के तहत अग्निवीरों को मिलने वाली सैलरी (अग्निपथ योजना सैलरी) निम्नलिखित है-

  • सैनिको की सैलेरी प्रति माह 30 हजार रुपये होगी।
  • सरकार द्वारा जारी किये गए नोटिफिकेशन अनुसार, अग्निपथ योजना से भर्ती होने वाले अग्निवीरो को 30 फीसदी सैलरी प्रति माह काटकर दिया जायेगा।
  • 30 हजार का 30 प्रतिशत 9 हजार होगा जो सेवा निधि फंड में जमा कर दिया जायेगा। सरकार भी सैनिक के लिए सेवा निधि फंड में 9 हजार जमा करेगी।
  • प्रथम वर्ष में अग्निवीरो को वेतन के रूप में 21 हजार रुपये मिलेगी।
  • अग्निवीरों की सैलरी दूसरे साल 10% बढ़ा दिया जायेगा। नौकरी के दूसरे साल अग्निवीरों की सैलरी 30 हजार रुपये से बढ़कर 33 हजार रुपये हो जाएगी।
  • 33 हजार का 30 प्रतिशत 9,900 रुपये होगा जो सेवा निधि फंड में जमा कर दिया जायेगा।
  • दूसरे  वर्ष में अग्निवीरो को वेतन 23,100 रुपये मिलेगी।
  • अग्निवीरों की सैलरी नौकरी के अंतिम वर्ष में 40 हजार रुपये हो जायेगा।
  • वेतन काटकर 28 हजार रुपये प्राप्त होंगे।
  • सेवा निधि फंड में 12 हजार रुपये जमा किया जायेगा।
  • सेवा निधि फंड में कुल जमा राशि 5.02 अग्निवीर एवं 5.02 सरकार द्वारा जमा होगा। रिटायरमेंट के समय अग्निवीरों को कुल 10.4 लाख रुपये एकमुश्त प्रदान किया जायेगा।

Agneepath Scheme Salary

सालमासिक सैलरीसैलेरी (इन हैंड) 70%सेवा निधि फंड में कंट्रीब्यूशन अग्निवीरों द्वारासेवा निधि फंड में कंट्रीब्यूशन सेंट्रल गवर्नमेंट के द्वारा
पहला साल300002100090009000
दूसरा साल 330002310099009900
तीसरा साल36500255801095010950
चौथा साल40000280001200012000
Total5.02 लाख5.02 लाख

अग्निपथ योजना 2023 भर्ती प्रक्रिया

  • अग्निपथ योजना के माध्यम से भर्ती के लिए सेना द्वारा प्रवेश प्रक्रिया आयोजित किया जाएगा।
  • सैनिको के चयन के लिए अलग से कोई अतरिक्त प्रक्रिय फॉलो नहीं किया जाएगा। पुराने मॉडल पर आधारित चयन प्रक्रिया होगी।
  • इस योजना के तहत सेना में प्रथम चरण में 46 हजार सैनिकों को शामिल किया जायेगा।
  • अग्निवीरों का सिलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन होगा।

सेना भर्ती नोटिफिकेशन

सेना भर्ती की संख्याभारतीय नौ सेना – 2400 (पुरुष) + 600 (महिलाएं) = कुल 3000भारतीय वायु सेना – 3500,भारतीय थल सेना – 40 हजारकुल – 46 हजार 500
सेवा के क्षेत्रथल सेना, वायु सेना, नौ सेना
अग्निपथ भर्ती नोटीफिकेशन pdf link (Agnipath yojana notification pdf link)थल सेना – डाउनलोड करें नौ सेना – जारी किया जाएगा वायु सेना – डाउनलोड करें

अग्निपथ योजना 2023 के तहत सेना में भर्ती

सेनापहले से दूसरे वर्षतीसरे वर्षचौथे वर्ष
भारतीय थल सेना400004500050,000
भारतीय वायु सेना350044005300
भारतीय जल सेना300030003000

अग्निवीर रिटायरमेंट

  • अग्निवीरों को चार वर्ष के कार्यकाल के बाद सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा।
  • रिटायर सैनिको को सेवा निधि की राशि एकमुश्त का भुगतान कर दिया जायेगा।
  • इस स्कीम के तहत भर्ती सैनिको को पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा।
  • एक्स सर्विसमैन स्टेटस, एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम, कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट फैसिलिटी आदि भी नहीं दिया जायेगा।

4 साल बाद रिटायर होने पर अग्निवीर क्या करेंगे

सेवा के 4 साल पूर्ण होने पर ग्रेजुएशन की डिग्री का प्रमाण पत्र दिया जायेगा। 10 वी पास अग्निवीर को 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र दिया जायेगा। अग्निवीर को सरकार के नौकरी जैसे केंद्रीय बल, केंद्रीय पुलिस, पारा मिलिट्री, असम राइफल राज्य सरकार की नौकरी में अधिक प्राथमिकता दिया जायेगा। प्राइवेट सेक्टर के नौकरी में भी इनको प्राथमिकता मिलेगी।

अग्नीपथ योजना से सम्बंधित नई अपडेट

  • अग्निपथ योजना में age limit  21 से बढ़ाकर अब 23 साल कर दिया गया है। 2 वर्ष की छूट अधिक उम्र के हो चुके अभ्यर्थियों को सिर्फ पहले साल ही मिलेगा।
  • 10 प्रतिशत आरक्षण केंद्रीय बलो, केंद्रीय पुलिस बलो की भर्ती में प्रदान किया जायेगा।

Note: यदि इस योजना से सम्बंधित कोई भी अपडेट आता है तो इस आर्टिकल में अपडेट कर दिया जायेगा। अपडेटेड रहने के लिए समय समय पर वेबसाइट पर आप आ कर आर्टिकल को पढ़ते रहे।

समीक्षा

अग्निपथ योजना के बारे में जान कर यह समझा जा सकता है कि अग्निपथ योजना 2023 देश के युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर प्रदान करेगी। युवाओं में देश के प्रति समर्पण, प्रेम, भक्ति, सम्मान को उत्त्पन्न कर बढ़ाएगी। सेना में काम कर के युवा मजबूत, सशक्त, आत्मनिर्भर, अनुशासन प्रिय बनेंगे।

मित्रों यदि आपको अग्निपथ योजना 2023 अच्छा लगा तो हमारे इस आर्टिकल की अधिक से अधिक शेयर करे। हमारे सोशल मीडिया पेज को आवश्य लाइक करे।

Frequently Asked Questions (FAQ)

अग्निपथ योजना क्या है?

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा घोषित किया गया स्कीम है। जिसकी घोषणा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया है। इस योजना को अग्निपथ योजना कहते है एवं इसके तहत भर्ती सैनको को अग्निवीर कहा जाता है। अग्निवीरों को 4 साल के लिए सेना में शामिल किया जाता है।

अग्निपथ योजना 2023 आयु सीमा क्या है?

अग्निपथ योजना 2023 में भर्ती हेतु उम्र सीमा 17.5 से 21 साल तय की गई है। 2 वर्ष की अतरिक्त छूट ज्यादा आयु के अभ्यर्थियों को केवल प्रथम वर्ष में ही मिलेगा।

अग्निपथ योजना 2023 के लिए जरूरी क्वालिफिकेशन क्या है?

अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन 10वीं एवं 12वीं रखी गई है। यानी अभ्यर्थियों का 10वीं एवं 12वीं पास होना जरूरी है।

रिटायरमेंट के बाद अग्निपथ योजना में कितना पैसा मिलेगा?

अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद सेवा निधि लगभग 10 लाख से 12 लाख रुपये प्राप्त होंगे। इसमें आधा हिस्सा अग्निवीर के वेतन से कटा जाता है और उतना ही हिस्सा सरकार सैनिको के लिए पादन करती है।

अग्निपथ योजना के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

agneepath yojana ke liye kya kya document chahiye:
मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मार्कशीट 10th 12th, ईमेल आईडी, मेडिकल सर्टिफिकेट, फोटो।

इन्हे भी पढ़ें:- सुकन्या समृद्धि योजना 2023

इन्हे भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री आवास योजना 2023

इन्हे भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट 2023

Leave a Comment