प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन, PMSYM Apply Online

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन | प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना | प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना | प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन | Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana Registration Online | PMSYM Yojana apply online | shram Yogi maandhan Yojana | pm shram Yogi maandhan pension scheme | पीएम श्रम योगी मानधन पेंशन योजना | PMSYM helpline number | shram Yogi maandhan Yojana | पीएम श्रम योगी मानधन योजना

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना 2023 रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करें और पाये 3 हजार रूपये प्रतिमाह पेंशन। जी हाँ दोस्तों shram Yogi maandhan Yojana के अंतर्गत 3000 रुपए हर माह पेंशन सरकार द्वारा दिया जाता है।

इसके तहत पेंशन 60 वर्ष के उम्र पूरा होने के बाद ही प्रदान किया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए 18 से 40 आयु वर्ग के बीच के व्यक्ति अंशदान कर सकते हैं।

संगठित क्षेत्र के व्यक्ति को यह लाभ नहीं दिया जायेगा। इस स्कीम का लाभ केवल असंगठित क्षेत्रों के कामगार जैसे मजदूर, दर्जी, ड्राइवर, रिक्शा वाला, मोची आदि को दिया जाएगा। योजना का लाभ केवल वे ही ले सकते है जिनकी मासिक आय 15000 रुपये से कम है।

इस लेख में हम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना क्या है?, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना रजिस्ट्रेशन, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना लिस्ट, पीएम श्रम योगी मानधन पेंशन योजना फार्म, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना chart आदि बातो को जानेंगे।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2023, Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना 2023 के बारे में पूरी जानकारी के लिए यह बिलकुल सही स्थान है। श्रम योगी मानधन योजना से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

इन्हे भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना

Table of Contents

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2023

सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना लागू 15 फरवरी 2019 को किया गया था। 1 फरवरी को केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana 2023 को शुरू करने की जानकारी दी गई थी।

इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रम योगीओं जैसे लेबर, घरों में काम करने वाले, खेतो में काम करने वाले आदि श्रमिकों को 60 वर्ष के बाद पेंशन की राशि प्रदान की जाएगी।

देश के लगभग 42 करोड़ असंगठित मजदूर को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना द्वारा लाभान्वित किया जायेगा। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2023 के लिए आवेदन करने वाले लोगो का उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होना जरूरी है।

लाभार्थियों को पेंशन धन राशि हर महीने 3000 रूपये दिया जायेगा। इसके लिए उनको अंशदान करना होगा। सरकार के अनुसार लगभग 50 प्रतिशत योगदान इन श्रमिकों का है इसलिए इन्हे पेंशन देना एक अच्छा कदम है।

इस योजना का लाभ वे लोग ही ले सकते है जिनकी आमदनी 15 हजार इस इससे से कम है। ऐसे लोग जो EPFO, NPS, ESIC, टैक्स पे करने वाले है उन्हें यह लाभ नहीं दिया जायेगा।

इन्हे भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री जन धन योजना 2023

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2023

योजनाप्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PMSY  Yojana)
घोषणा01 फरवरी 2019
शुरुआत15 फरवरी 2019 (केंद्र सरकार द्वारा)
उद्देश्यअसंगठित मजदूरों को पेंशन देकर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना
लाभार्थीअसंगठित क्षेत्रो के श्रमिक
पेंशन राशि3000 रूपये प्रतिमाह
जमा की जाने वाली राशि55 से 200 रुपए प्रतिमाह
लाभार्थी की संख्या10 करोड़ (अनुमानित)
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
Yojana StatusAvailable
Official websitehttps://maandhan.in/shramyogi

इन्हे भी पढ़ें:- आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना उद्देश्य

Sharm Yogi maandhan Yojana का प्रमुख उद्देश्य असंगठित क्षेत्रों के कामगार श्रमिकों को 60 साल आयु पूरा होने के पश्चात 3000 रुपये की मासिक पेंशन राशि उपलब्ध करवाकर आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

इस राशि का उपयोग लाभार्थी अपने जीवन जीने के लिए जरूरतों को पूरा करने में कर सके और बुढ़ापे में उनका जीवन सुखी एवं सुगम बने। अपने जरुरत को पूरा करने के लिए उनको किसी दुसरे के ऊपर निर्भर नहीं रहना होगा। बुढ़ापे में भी श्रमिक, सशक्त, मजबूत एवं आत्मनिर्भर रहेंगे।

लाभार्थी की मृत्यु होने पर PMSY में परिवार को मिलने वाले लाभ

यदि लाभार्थी की मृत्यु किसी कारणवश पेंशन प्राप्ति अवधि के दौरान हो जाती है ऐसी परिस्थिति में लाभार्थी के नॉमिनी को पेंशन राशि का 50 प्रतिशत दिया जायेगा।

लाभार्थी के विकलांग होने पर मिलने वाला लाभ

यदि लाभार्थी किसी कारण वाश डिसेबिलि हो जाता है और अपांग होने से पहले वह अंशदान राशि समय से निरंतर दिया हो तो बाकि की राशि नॉमिनी दे कर योजना का लाभ ले सकते है।

Pradhanmantri Shram Yogi Mandhan Yojana विशेषताएं

  • पीएम श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत लाभार्थी का उम्र 60 पूर्ण होने के पश्चात  3000 रुपये प्रति माह पेंशन दिया जायेगा।
  • 60 वर्ष के बाद यदि पेंशन धारक की मृत्यु हो जाती है तो लाभार्थी के नॉमिनी को पेंशन का 50 प्रतिशत लाभ दिया जायेगा। यानि धनराशि 3000 है तो1500 प्रदान किया जायेगा।
  • इस योजना के तहत नॉमिनी सिर्फ पति या पत्नी ही हो सकते है।
  • इस स्कीम में आवेदन करने वाले व्यक्ति की शैलरी अधिकतम15 हजार या इससे कम होना आवश्यक है।
  • PMSYM Yojana के तहत ऐसे लोग जो पहले से पेंशन योजना का लाभ पा रहे है वे पात्र नहीं होंगे।
  • shram Yogi maandhan Yojana के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष के मजदुर ही आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं।
  • श्रमिकों को योजना के लाभ प्राप्त करने हेतु आयु के अनुशार 55 – 200 रुपये के बीच जमा करना होता है। सरकार द्वार उतना ही धन राशि जमा किया जाता है।
  • आवेदक भुगतान मंथली, क्वार्टरली, हाफ ईयरली या यरली कंट्रीब्यूशन अपने सुविधा के अनुसार कर सकते है।
  • PMSYM Yojana का लाभ सरकारी कर्मचारी, EPFO, NPS, ESIC Member, Income Tax Payer नहीं ले पाएंगे।
  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना लाभार्थी अपंगता या किसी और कारन से अंशदान की राशि देने में समर्थ नहीं है तो पति/पत्नी समय अंशदान भर कर योजना को चालू रख लाभ पा सकते है।
  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2023 का लाभ लेने हेतु शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं है कोई भी श्रमिक लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • लाभार्थी अपने द्वारा जमा की गई राशि प्राप्त करके अपने योजना को बंद कर सकते है। पैसा उनको पेंशन फंड में अर्जित ब्याज या बचत बैंक ब्याज दर पर दिया जायेगा।

Shram Yogi Mandhan Yojana 2023 के लाभ

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की निकासी पर मिलने वाले लाभ:

  • Pradhanmantri shram Yogi maandhan Yojana से कोई व्यक्ति अवधी पूर्ण होने के पहले या योजना शुरू होने के 10 वर्ष पूरा होने से पहले स्कीम से बाहर निकासी करता है तो लाभार्थी के योगदान धनराशि का हिस्सा केवल उस पर देय बैंक ब्याज की बचत दर से वापस दिया जाएगा।
  • यदि श्रमिक योजना शुरू करने के 10 वर्ष के बाद परन्तु  योजना के 60 वर्ष पूर्ण होने के पहले बाहर निकासी कर लेता है तो लाभार्थी द्वारा जमा राशि का हिस्सा संचित ब्याज सहित उसे वापस कर दिया जाएगा।
  • समय पर योगदान करने वाले लाभार्थी की मृत्यु होने के स्थिति में पति या पत्नी राशि का नियमित अंशदान कर योजना को जीवित रख सकते है।
  • लाभार्थी की मृत्यु होने पर नॉमिनी योजना से नी निकासी भी कर सकते है।
  • श्रमिक और उसके पति या पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाने पर उनके द्वारा योगदान की गई राशि कोष में वापस जमा कर दिया जाता है।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • भारतीय जीवन बीमा निगम एक नोडल एजेंसी की तरह योगदान करेगी ताकि योजना कार्यान्वयन सफलता पूर्वक हो पाए।
  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को LIC द्वारा संचालित होगा और भारतीय जीवन बीमा निगम ही पेंशन का भुगतान करेगी।
  • LIC के कार्यालय में ही Shram Yogi Mandhan Yojana के योगदान राशि जमा होगा।
  • लाभार्थी को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2023 के तहत सीधे बचत खाता या जनधन खाता में डीबीटी द्वारा पैसा भेजा जायेगा।
  • योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप LIC Office में जा कर बात कर सकते है।

Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana का लाभ कौन नहीं ले सकता

  • संगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले
  • सरकारी कर्मचारी
  • EPFO, NPS, ESIC के सदस्य
  • किसी भी पेंशन योजना लाभार्थी
  • आयकर दाता

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना लाभार्थी

  • छोटे तथा सीमांत किसान
  • भूमिहीन, छोटे एवं खेतिहर मजदूर
  • मछुआरे
  • स्ट्रीट वेंडर
  • पशुपालक
  • ईट भट्टा में काम करने वाले
  • पत्थर खदानों में काम करने वाले
  • हेड लोडर
  • चमड़े के कारीगर (मोची)
  • बुनकर
  • सफाई कर्मी
  • घरेलू कामगार
  • सब्जी तथा फल विक्रेता
  • प्रवासी मजदूर
  • मिड डे मील वर्कर
  • धोबी
  • रिक्शा चालक
  • ड्राइवर
  • बीड़ी श्रमिक

PM Shram Yogi Mandhan Yojana की पात्रता

  • PMSYM के लिए आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • असंगठित क्षेत्रो के मजदूरों इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • ऐसे श्रमिक की मासिक इनकम 15 या इससे कम हो।
  • आवेदन करने वाले की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच ही होना चाहिए।
  • EPFO, NPS और ESIC के सदस्य को यह लाभ नहीं मिलेगा।
  • किसी भी पेंशन योजना का लाभ लेने वाला पात्र नहीं होंगे।
  • कर देने वाला इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकता।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता नंबर
  • श्रम कार्ड
  • फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी

श्रम योगी मानधन योजना प्रीमियम राशि

उम्ररिटायरमेंट एजलाभार्थी मासिक योगदानकेंद्र सरकार मासिक योगदानकुल रकम
18605555110
19605858116
20606161122
21606464128
22606868136
23607272144
24607676152
25608080160
26608585170
27609090180
28609595190
2960100100200
3060105105210
3160110110220
3260120120240
3360130130260
3460140140280
3560150150300
3660160160320
3760170170340
3860180180360
3960190190380
4060200200400

PMSYM लॉगिन कैसे करे

  • साइन इन करने के लिए आप Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana 2023 की ऑफिसियल वेबसाइट जाये।
  • ऑफिसियल वेबसाइट के होम पर आपको साइन इन के उपर क्लिक करना है।
  • आपको self enrollment, CSC vle दोनों में से जरुरत के अनुसार चुनाव करना है।
  • अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे। यहाँ आपको लॉगिन डिटेल दर्ज कर साइन इन पर क्लिक कर देना है।
  • Sign In पर क्लिक करने के बाद आप सफलता से लॉगिन हो जायेंगे।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना आवेदन करने  के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड और बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है। लाभार्थि का आधार कार्ड और बैंक खाता लिंक होना आवश्यक है। लाभार्थि को आवेदन के बाद आयु के हिसाब से मासिक योगदान देना होता है।

 PMSYM Yojana के लिए आवेदन आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। कॉमन सर्विस सेण्टर से भी आप आवेदन करा सकते है। इसके लिए आपके पास बैंक खाता, आधार कार्ड होना चाहिये।

Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana Apply Online (Self Apply)

  • स्वयं आवदेन करने के लिए आप सबसे पहले Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आप PMSYM के होम पेज पर चले गए होंगे।
  • यहाँ आपको Click Here To Apply Now का विकल्प मिलेगा। आपको इस क्लिक हेयर टू अप्लाई नाउ के ऊपर क्लिक करना है।
  • स्वयं नामांकन के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके कंप्यूटर पर एक नया पेज खुल गया होगा।
  • यहाँ आपको Self Enrollment का विकल्प मिलेगा आपको स्वयं नामांकन के विकल्प पर करना है।
  • क्लिक करने के पश्चात आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और प्रोसेस के ऊपर क्लिक कर देना है।  
  • अब आगे आपको फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे अपना नाम, पता, ईमेल, अकाउंट नंबर, फोटो, आधार नंबर कैप्चा कोड आदि डालना होगा और Genrate OTP के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको OTP एंटर कर सत्यापित करें के बटन पर क्लिक कर सत्यापित करना है।
  • फॉर्म भरते समय आवश्यक दस्तावेज JPG Form में अपलोड करे।
  • अब फॉर्म को एक बार चेक कर ले फिर submit कर दे। इस तरह आपका सफलतापूर्वक श्रम योगी मानधन योजना आवेदन पूरा हो जाएगा।
  • आवेदन का प्रिंट निकाल ले आगे काम आएगा।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2023 सीएससी के माध्यम से आवेदन

  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना आवेदन सीएससी द्वारा करने के लिए आपको इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके डिवाइस पर PMSYM का होम पेज खुल जायेगा।
  • यहाँ आपको Click Here To Apply Now के लिंक पर करना होगा।
  • अब आपको CSC BLE ऑप्शन के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आप अगले पेज पर Username और Password एंटर कर दे। फिर Sign in कर ले।
  • यहाँ आपने स्कीम्स के विकल्प के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के ऊपर क्लिक करना है।
  • इस योजना के विकल्प पर क्लिक करने के बाद श्रम योगी मानधन योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही से दर्ज करे। यहाँ आप से आपका नाम, पता, राज्य, ईमेल, जिला आदि का विबरण माँगा जायेगा।
  • विवरण देने के बाद आपको जरुरी डॉक्यूमेंट भी अपलोड करना है।
  • प्रक्रिया पूरा होने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दे। अब आप श्रम योगी मानधन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया।

Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana Helpline Number

PMSYM Helpline number- 18002676888 and 14434.

E-Mail: vyapari@gov.in and shramyogi@nic.in

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2023 समीक्षा

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के बारे में जान कर हम अवश्य कह सकते है कि असंगठित क्षेत्र के कामगार श्रमिकों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है। उनके जीवन में 60 वर्ष के आयु के बाद यह आर्थिक, सामाजिक तौर पर काफी मदद करेगी। बुढ़ापे में उन सकारात्मक बदलाव के साथ साथ सहारा बनेगी।

जीवन के अंतिम दिनों में उनको आर्थिक जरूरतों के लिए दुसरो पर निर्भर नहीं रहना होगा।

मित्रो आपको मेरा Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana पर लिखा यह लेख अच्छा लगा तो अपने सम्पर्क में शेयर अवश्य करे, मेरे सोशल पेज को भी लाइक कीजिये।

PMSYM Scheme से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर

पीएम श्रम योगी मानधन योजना क्या है?

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया एक पेंशन योजना है। Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 3,000 रुपये तक र महीने पेंशन दिया जाता है।
इस योजना के लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाले को 55 से लेकर 200 रुपये तक मासिक निवेश करना होता है। इतना ही केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए योगदान किया जाता है।
यह योगदान 60 वर्ष के उम्र तक किया जाता है जिसके बाद पेंशन का लाभ लाभार्थी को प्रदान किया जाता है।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत कब किया गया?

PMSYM योजना केंद्र सरकार द्वारा 15 फरवरी 2019 को शुरू किया गया था। इसकी घोषणा केंद्र सरकार के मंत्री पीयूष गोयल जी ने 1 फरवरी को किया था।

पीएम मानधन योजना का फॉर्म कैसे भरें?

पीएम मानधन योजना आवेदन  फॉर्म भरने के लिए maandhan.in को खोले।
अब क्लिक हियर टू अप्लाई पर क्लिक करे।
आगे Self Enrollment के विकल्प  पर क्लिक करे।
फिर मोबाइल नंबर डालकर प्रोसेस करे।
अगले पेज पर नाम, पता, ईमेल, अकाउंट नंबर, फोटो, आधार संख्या आदि एंटर कर Genrate OTP करे आउट OTP डाले।
फिर दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट कर दे। 
नोट: यदि आप csc द्वारा अप्लाई करना चाहते है तो इसकी प्रक्रिया आर्टिकल में दिया गया है, कृपया इसे पढ़े।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए कौन कौन पात्र है?

PMSYM Yojana के लिए आवेदन करने वाला भारत का नागरिक होना चाहिए।
असंगठित क्षेत्रो के मजदूर।
जिनकी महीने की इनकम 15 या काम है।
18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच ही के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक।

पीएम श्रम योगी मानधन योजना का लाभ कैसे प्राप्त करें?

पीएम श्रम योगी मानधन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको आवेदन करना होगा। आप आवेदन दो तरीको से स्वं आवदेन या सीएससी द्वारा रजिस्ट्रेशन कर सकते है। दोनों तरीके से आवेदन की पूरी प्रक्रिया ब्लॉग में दिया गया है।

पीएम मानधन योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

पीएम मानधन योजना के लिए आवेदन छोटे तथा सीमांत किसान, भूमिहीन मजदूर, छोटे एवं खेतिहर मजदूर, मछुआरे, पशुपालक, ईट भट्टा एवं पत्थर खदानों में काम करने वाले मजदूर आवेदन कर सकते हैं।
इसके अतरिक्त मोची, धोबी, बुनकर, सफाई कर्मी, घरेलू कामगार, सब्जी विक्रेता, फल विक्रेता, प्रवासी मजदूर, रिक्शा चालक आदि आवेदन कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लाभार्थी को पेंशन कितना मिलेगा?

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत लाभार्थी को 3,000 रुपये तक की पेंशन दी जाएगी। पेंशन का लाभ 60 साल के आयु के बाद दिया जायेगा। जिसके लिए उनको प्रीमियम हर माह देना होगा, उतना ही सरकार भी देगी।

पीएम श्रम योगी मानधन योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना हेल्पलाइन नंबर 18002676888 एवं 14434 है।

पीएम श्रम योगी मानधन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

PMSYM Yojana रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट खोले।
फिर क्लिक हियर टू अप्लाई के ऊपर क्लिक करे।
अब सेल्फ एनरोलमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करे।
आगे के पेज पर मोबाइल नंबर एंटर कर प्रोसेस कर दे।
अगले पेज पर नाम, पता, ईमेल आईडी, खाता संख्या, फोटो, आधार नंबर आदि दर्ज कर जेनरेट ओटीपी करे आउट ओटीपी डाले।
आगे आप दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म को सबमिट कर दे। 

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना Official website क्या है?

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना ऑफिसियल वेबसाइट https://www. maandhan.in/ है।

इन्हे भी पढ़ें:- पीएम श्री योजना

इन्हे भी पढ़ें:- ई श्रम कार्ड निपुण योजना 2023

इन्हे भी पढ़ें:- पशु किसान क्रेडिट कार्ड 2023

Leave a Comment