PM SHRI Yojana: पीएम श्री योजना मॉडर्न बनेंगे 14500 स्कूल

Prime Minister School for Rising India | पीएम श्री योजना 2023

शिक्षा का हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण स्थान है यह हम सभी भली भाती जानते है। हम सभी बेहतर शिक्षा पाना चाहते है और अपने बच्चो को भी बेहतर एजुकेशन के लिए अच्छे स्कूल में दाखिला करना चाहते है। बेहतर शिक्षा से बेहतर व्यक्तित्व, समाज एवं देश का निर्माण सुनिश्चित होता है।  

हमारे देश में अनेक स्कूल ऐसे हैं जहां शिक्षा का स्तर काफी ख़राब है। इसके मद्देनजर सरकार ने मॉडर्न एवं हाईटेक स्कूल बनाने का निर्णय लिया है। आधुनिक स्कूल में शिक्षा आधुनिक एवं उच्च स्तर की दी जाएगी। शिक्षा के आधुनिकीकरण एक विशेष योजना के तहत किया जायेगा जिसे PM SHRI Yojana कहा गया है।

पीएम श्री योजना की घोषणा सोमवार टीचर्स डे मौके पर 5 सितंबर 2022 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। उन्ही ने यह जानकारी टीचर्स डे के दिन अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर के दिया।

प्रधानमंत्री जी ने ट्वीट के माध्यम से अपने भावना को भी वक्त किया। उन्होंने अपने भावना को वक्त करते हुआ लिखा कि इस नई योजना की घोषणा करने से उन्हें अपार सुख की अनुभूति हो रही है।

PM SHRI Yojana, पीएम श्री योजना, PM Shri Scheme

इन्हे भी पढ़ें:- PM PRANAM Yojana 2022

पीएम श्री योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पीएम श्री स्कूल योजना की घोषणा शिक्षक दिवस के अवसर पर की गई है। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया स्कीम के तहत पुरे देश में 14500 स्कूलों को अत्याधुनिक बनाया जायेगा। 

स्कूलों में मॉडर्न शिक्षा प्रदान करने के लिए आधुनिक, परिवर्तनकारी व समग्र प्रणाली को अपनाया जायेगा। पुराने स्कूलों में नई तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर, मॉडर्न एवं स्मार्ट क्लास, खेल कूद को महत्वा आदि में परिवर्तन लाया जायेगा। इन चीजों में सुधार लाकर बेहतर बनाया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना का संचालन किया जाएगा। इस योजना से देश के कई लाख छात्रों को लाभ मिलेगा। लाखो हजारो छात्र बेहतर और आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

पुराने और जर्जर स्कूल को बनाया जाएगा मजबूत और आधुनिक

देश के पुराने और जर्जर हो चुके स्कूलों को नया एवं मजबूत बनाया जाएगा। इससे स्कूल अच्छा और आकर्षक दिखेगा। ऐसी ही एक स्कूल का निर्माण देश के सभी ब्लॉकों में किया जायेगा। देश में हर जिले से एक माध्यमिक तथा उच्चय माध्यमिक स्कूलों को भी सम्मलित किया जाना है।

Prime Minister School for Rising India के लिए 27,360 करोड़ रुपये मंजूर

14500 स्कूलों को मॉडर्न बनाने एवं आधुनिक शिक्षा के लिए सरकार द्वारा 27360 करोड रुपए कैबिनेट ने स्वीकृत कर दिया है। इन रुपयों का इस्तेमाल स्कूल के लिए खर्च किया जायेगा। योजना को 5 वर्ष तक चलाया जायेगा। 40% कैसे खर्च किया जाए ये निर्णय स्कूल के प्रधानाध्यापक और स्कूल समिति लेंगे। स्कूल के बाहरी भाग में पेड़ पौधे लगा कर हरा भरा किया जायेगा।

PM श्री योजना में 14,500 स्कूल अपग्रेड होंगे

केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर पुराने और जर्जर स्कूलों को अपग्रेड किया जायेगा। इस  योजना में कुल 14500 पुराने स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए सम्मलित किया जायेगा। पुराने ढांचो के जगह नए ढांचो का निर्माण होगा। स्कूल को अच्छा और सुन्दर बनाया जाएगा। स्मार्ट क्लास स्मार्ट पढाई के लिए निर्माण होगा। अनन्य इस एक्टिविटी जैसे खेल कूद, पर्सनालिटी डेवलपमेंट आदि पर भी ध्यान दिया जायेगा।  

इन्हे भी पढ़ें:- PM Kisan e kyc Update

PM SHRI Yojana

योजनापीएम श्री योजना 2023
घोषणाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
शुरुकेंद्र सरकार
उद्देश्यमॉडर्न तथा स्मार्ट स्कूलों बनाना
साल2022
लाभार्थीसम्मिलित स्कूल के स्कूली छात्र तथा छात्राएं
कुल सम्मिलित विद्यालय14500
योजना के लिए स्वीकृत पैसे27360 करोड़ रुपए
साल2022
घोषणा करने की तिथि5 सितंबर 2022
योजना की अवधि5 साल तक

इन्हे भी पढ़ें:- Voter ID Apply Online 2022

पीएम श्री योजना का उद्देश्य

इस समय भी हमारे देश में स्कूलों की स्थिति अच्छी नहीं हुई है। देश के अधिकतर स्कूलों में शिक्षा का स्तर अभी भी ख़राब है। बच्चो को अच्छी एवं आधुनिक शिक्षा अभी भी नहीं मिल पा रहा है। पीएम श्री योजना का उद्देश्य देश में स्कूल को आधुनिक बना बेहतर शिक्षा देना है। 

इसके अलावा PM Shri Scheme द्वारा नई पद्धति अपनाना, स्मार्ट कक्षा, आधुनिक संरचना, खेल एवं अन्य जरुरी  गतिविधियों को सम्मलित करना है।  

सरकार के अनुसार पीएम श्री योजना का उद्देश्य उत्तम शिक्षा, अध्ययन और संज्ञानात्मक विकास करना है। इसके अलावा इसका उद्देश्य 21वी सदी के अनुरूप समग्र और आधुनिक समाज का निर्माण करना है।

पीएम श्री योजना की विशेषताएं

  • पीएम श्री योजना की घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर 5 सितंबर 2022 को किया गया।
  • पीएम श्री योजना के अंतर्गत 14500 स्कूलों को अपग्रेड कर मॉडर्न बनाया जायेगा।
  • इस योजना के लिए कुल 27360 करोड़ रुपए का फण्ड मंजूर किया गया है। 
  • केंद्र सरकार 18128 करोड रुपए वहां करेगी बाकि का पैसा राज्य सरकारों को देना होगा।  
  • इस स्कीम के तहत अनुमानित 18 लाख से अधिक स्कूली बच्चों को प्रत्यक्ष तौर पर लाभ मिलेगा। 
  • योजना के माध्यम से पीएम श्री स्कूल का निर्माण किया जायेगा। इन स्कूलों को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन से लैश किया जायेगा।  
  • पीएम श्री स्कूलों में सोलर सिस्टम, एलईडी लाइट, आधुनिक उद्यान, आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि, बेहतर कचरा प्रबंधन, पर्यावरण, जल सरंक्षण आदि विषयों पर जोड़ दिया जाएगा।
  • इस स्कूल में 3D लैब स्थापित किये जायेंगे एवं दस दिन बैगलेस का अनुभव भविष्य के लिए प्राप्त किया जायेगा। 
  • NEP 2020 दिशानिर्देश 2020 की विशेषताओं को निहित कर स्कूल का संचालन किया जायेगा।
  • अन्य स्कूलो में भी सुधार लेन का प्रयाश इस योजना के अंतर्गत किया जायेगा।
  • योजना के माध्यम से केंद्र शासित प्रदेश, स्थानीय निकाय के माध्यम से संचालन होने वाले स्कूलों को भी चयनित कर बेहतर किया जाना है।
  • पीएम श्री के तहत प्री प्राइमरी से उच्य माध्यमिक तक शिक्षा दिया जायेगा।
  • छोटे बच्चो के बेहतर स्वस्थ, मानसिक एवं शारीरिक विकाश के लिए खेल कूद पर अधिक ध्यान दिया जायेगा।

पीएम श्री योजना के लाभ

  • PM SHRI scheme के तहत चयनित स्कूलों में प्री प्राइमरी, प्राइमरी, माध्यमिक एवं उच्य माध्यमिक के बच्चो को पढाया जाएगा।
  • बच्चो को प्रैक्टिकल, एवं सीखने के लिए प्रेरित किया जायेगा। प्रैक्टिकल करने के लिए आधुनिक लैब तैयार किया जायेगा।
  • स्कूलों में बेहतर प्रबंधन एवं शिक्षा के लिए नई टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जायेगा। मॉडर्न और स्मार्ट कक्षा बनाया जायेगा।
  • बच्चो के शारीरिक मानसिक विकास पर भी ध्यान दिया जायेगा।
  • खेलकूद के लिए खेल मैदान, गार्डन लाइब्रेरी को विक्षित किया जायेगा।
  • आधुनिक कृषि एवं खेती की जानकारी पर भी ध्यान दिया जायेगा। 
  • देश के हर ब्लॉक में कम से कम 1 पीएम श्री योजना के तहत स्कूल को विकसित जायेगा।
  • 21वीं सदी के जरुरत के अनुरूप मॉडर्न शिक्षा पढ़ती को अपनाया जायेगा।

PM Shri Scheme क्रियान्वयन

योजना का क्रियान्वयन शिक्षा मंत्रालय  केंद्र सरकार द्वारा किया जायेगा। पीएम श्री योजना का क्रियान्वयन 5 वर्ष के लिए किया जायेगा इसकी जानकारी सरकार द्वारा दिया गया है। यानि योजना शुरू वर्ष 2022 में होता है तो इसका क्रियान्वयन साल 2027 तक होगा। इसके तहत आधुनिक स्कूलो का निर्माण, मॉडर्न शिक्षा पद्धति पनाया जायेगा।

पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया के तहत हर ब्लॉक में एक स्कूल को डेवेलोप किया जायेगा। हर जिले से माध्यमिक एवं उच्चय माध्यमिक स्कूलों को जायेगा। 

योजना के लिए 27,360 की मंजूरी मिली है जिसमे केंद्र सरकार 18128 करोड देगी बाकि की राशि राज्य सरकारों को प्रदान करना है। स्कूल को मॉडर्न एवं आधुनिक बनाने के लिए पैसो का इस्तेमाल किया जायेगा। स्कूल में मॉडर्न लाइब्रेरी, लैब, गार्डन, मैदान को बनाया जायेगा। 

स्कूल के प्रधानाअध्यापक एवं समिति 40 प्रतिशत पैसे को स्कूल के विकाश के लिए कर सकती है।

पीएम श्री योजना 2023 निष्कर्ष

पीएम श्री योजना को जानकार हम यह जरूर कह सकते है कि यह शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाएगी। यह प्री प्राइमरी, प्राइमरी, माध्यमिक और उच्य माध्यमिक शिक्षा के स्तर को काफी बेहतर बनाएगी। बेहतर शिक्षा से बेहतर समाज एवं व्यक्तित्व का निर्माण होगा। 

पीएम श्री स्कूल योजना से देश के शिक्षा की दशा एवं दिशा में सुधार होगा। स्कूल आधुनिक होने से शिक्षा आधुनिक होगा जिससे बच्चे भी अपना बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकेंगे। बेहतर एजुकेशन का प्रभाव देश पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ेगी। हम यह कह सकते है कि योजना देश की शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए महत्वपूर्ण और आवश्यक है।

दोस्तों अगर मेरे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो आप अपनों के साथ इसे शेयर जरूर करे ताकि वे भी इसका लाभ उठा पाए।

हमारे सोशल मीडिया साइट पेज को like आवस्य करे। धन्यवाद !

पीएम श्री योजना 2023 से सम्बंधित प्रश्न उत्तर (FAQ)

पीएम श्री स्कीम क्या है?

पीएम श्री योजना मोदी जी द्वारा घोषित एक शिक्षा से सम्बंधित योजना है। इसके तहत सरकार देश बार में 14500 स्कूलों को मॉडर्न बनाएगी। प्री प्राइमरी से माध्यमिक एवं हाई स्कूल तक के बच्चे को बेहतर शिक्षा दिया जायेगा। स्कूल में बेहतर मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिक टेक्नोलॉजी को अपना बेहतर किया जायेगा। इसके तहत लगभग अठारह लाख बच्चो को लाभ मिलेगा। योजना को संचालित करने हेतु 27360 रुपये 5 साल के अंतराल में प्रदान किया जायेगा। इस में अधिकतर भाग केंद्र एवं बाकि राज्य सरकार करेगी।

पीएम श्री योजना कब शुरू किया गया?

पीएम श्री योजना 5 सितंबर 2022 को शुरू करने की बात कही गई।

पीएम श्री योजना की घोषणा कब की गई?

पीएम श्री योजना की घोषणा 5 सितंबर 2022 नरेंद्र मोदी जी ने की।

पीएम श्री योजना की घोषणा किसने किया?

पीएम श्री योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 5 सितंबर 2022 ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर किया गया।

पीएम श्री योजना के तहत कितने स्कूलों को मॉडर्न बनाया जायेगा?

पीएम श्री योजना के तहत देश भर में 14500 स्कूलों को मॉडर्न बनाने की योजना है।

पीएम श्री योजना के लिए कितने रुपए दिए गए है?

पीएम श्री योजना के लिए 27360 करोड़ रुपए मंजूर किए गए है। इसमें 18128 करोड रुपए केंद्र द्वारा दिया जायेगा एवं बाकि का पैसा राज्य सरकार को उपलब्ध करवाना है।

इन्हे भी पढ़ें:- E Shram Card Registration 2022

इन्हे भी पढ़ें:- E Shram Card CSC Registration 2022

इन्हे भी पढ़ें:- PM Kisan FPO Yojana 2023

Leave a Comment