PM Kisan FPO Yojana 2023: किसानों को सरकार दे रही 15 लाख, ऐसे करें आवेदन

PM Kisan FPO Yojana Apply | पीएम किसान एफपीओ योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन | पीएम किसानएफपीओ योजना एप्लीकेशन फॉर्म | PM Kisan FPO Yojana In Hindi | PM Kisan FPO Scheme Online Registration

PM Kisan FPO Yojana 2023: देश में किसानों की स्थिति सुधारने के लिए सरकार लगातार अनेको योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं में से एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे है जिसके तहत सरकार किसानों को 15 लाख रूपये प्रदान करने की  घोषण की है।

मित्रो आप ने सही सुना, सरकार ने 15 लाख रूपये देने की बात कही है। किसानों को यह लाभ PM Kisan FPO Yojana के तहत प्रदान करेगी। केंद्र सरकार निरंतर किशानो के दशा दिशा में सुधार, आय में बढोत्तरी, कर्ज ख़त्म करने, खेती एवं व्यापार को बढ़ने के लिए काम कर रही है।

इस लेख में हम पीएम किसान एफपीओ योजना से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। इस लेख में हम PM Kisan FPO Yojana 2023 के बारे में सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। PM Kisan FPO की विशेषताएं, उद्देश्य, लाभ, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन कैसे करें आदि बातो को जानेंगे।

PM Kisan FPO Yojana 2023, PM Kisan FPO Yojana

PM Kisan FPO Yojana in Hindi (Detail)

आर्टिकलPM Kisan FPO Yojana 2023: किसानों को सरकार दे रही 15 लाख, ऐसे करें आवेदन
योजना का नामPM Kisan FPO Yojana
शुरूकेंद्र सरकार
कब होने की तिथि9 फरवरी 2020
लाभार्थीभारतीय किसान
योजना का विभागकृषि
लाभ15 लाख रूपये

इन्हे भी पढ़ें:- पीएम किसान ekyc कैसे करे, kyc Update

PM Kisan FPO Yojana 2023

केंद्र सरकार के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है एवं अलग अलग स्कीम के तहत वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। इन्ही कल्याणकारी योजनाओ में से एक पीएम किसान एफपीओ योजना है। PM Kisan FPO Yojana 2023 का लाभ लेने के लिए किसानो को इस योजना के तहत आवेदन करना होगा। इसके लिए पहले कम से कम 11 किसानो का समूह, संगठन या कंपनी तैयार करना होगा। सरकार योजना के अंतर्गत उन संगठनों को 15 लाख रूपये प्रदान करेगी। एक किसान को  डायरेक्ट 15-15 लाख रूपये नहीं दिया जायेंगे बल्कि उस किसान समूह को 15 लाख रूपये दिए जायेंगे जिस से वे जुड़े हुए है।

इसके अलावा किसानों के लिए खाद, बीज, दवाई और कृषि उपकरण आदि आवश्यक सामग्री खरीदना काफी सस्ता और आसान होगा। इसके लिए किसी तीसरे पक्ष या दलाल की जरुर नहीं होगी वे डायरेक्ट इन सामने को खरीद सकेंगे। किसानो को बाजार मुहैया हो पायेगा जिससे उनको अपना सामान बेचने में आसानी होगी और सही दाम मिलगे जिससे मुनाफा भी अधिक होगा।

किसान FPO क्या है?

FPO कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड एक तरह का किसान उत्पादक संगठन है। पीएम किसान FPO योजना के तहत सरकार द्वारा ऐसे कंपनी को 15 लाख रुपए की आर्थिक मदन प्रदान किया जायेगा। यह संगठन या कंपनी किशानों के लाभ के लिए काम करता है। सरकार ऐसे संगठनों को तेजी से बढ़ाना चाहती है। देश में ऐसे नए संगठन लगभग 10 हजार बनाये जायेंगे। यह समूह कम से कम 11 किसानों के संगठित होने पर बनता है। 

PM Kisan FPO के माध्यम से किसानो के हित के लिए कार्य किया जायेगा। किसान संगठन को कंपनी की तरह ही सारे लाभ दिया जायेगा। कृषि को व्यापार की तरह ट्रटमेंट कर सारे लाभ मिल सकेगा। इससे किसान को अधिक सुविधा और मुनाफा होगा।

पीएम किसान एफपीओ योजना का उद्देश्यहमारे यहाँ अधिकतर किसानों की आर्थिक स्थिति ख़राब है। किसानों को लगातार कृषि में घटा हो रहा है। सरकार का उदेश्य इस योजना से किसानो को वित्तय राशि प्रदान कर आर्थिक सहायता करना है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान एफपीओ योजना 2023 किशानो के इन समस्या को हल करने के उदेश्य से शुरू किया है। केंद्र सरकार द्वारा किसान संगठनों को Pradhan mantri Kisan FPO Yojana के अंतर्गत 15 -15 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी।

Pradhanmantri Kisan FPO Yojana का मुख्या उदेश्य कृषि, किसान एवं इससे सम्बंधित लोगो को आर्थिक मदद कर फायदा पहुंचना है। किसान संगठनो को वो सारे फायदे और सुविधाएं दिय जायेंगे जो एक कम्पनी को उद्योग में दिया जाता है।

इन्हे भी पढ़ें:- E Shram Card CSC Registration 2022

किसानों को बहुत कम ब्याज शुल्क देना होगा

  • किसान संगठनों को इसके तहत प्राप्त लोन पर ज्यादा ब्याज नहीं देना होगा। इन्हे ब्याज शुल्क में भरी छूट दिया जायेगा।
  • FPO को कंपनी की तरह काम करने का मौका दिया जायेगा।
  • कंपनी को मिलने वाले सभी लाभ एवं सुविधा एफपीओ को प्रदान किया जायेगा।

किसान एफपीओ योजना 2023 की विशेषताएं

  • केंद्र सरकार के द्वारा दस हजार नए किसान उत्पादक संगठन बनाए जायेंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने दी।
  • इस योजना के तहत वर्ष 2024 तक 6865 करोड़ रुपये खर्च किय जायेंगे। 
  • किसान एफपीओ योजना के तहत किसानो को 15,00,000 रूपए की सहयता धनराशि प्रदान किया जायेगा।
  • किसान संगठनों को यह सहायता राशि 3 वर्षों में प्रदान किया जायेगा।
  • किसानो को सरकार द्वारा 5 साल के लिए सहायता दिया जायेगा। 
  • इन संगठनों को सारे फायदे दिए जायेंगे जो एक कंपनी को दिया जाता है।
  • किसान एफपीओ योजना 2023 से देश में लगभग तीस लाख किसान लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • कृषि को व्यापार की तरह विकसित कर सारे लाभ प्रदान किया जायेगा। 
  • इस किसान संगठन से कम से कम 11 किसान जुड़े होने ही चाहिए।

इन्हे भी पढ़ें:- E Shram Card Registration 2022

किसान एफपीओ योजना 2023 के लाभ

  • PM Kisan FPO Yojana के तहत संगठनो को केंद्र सरकार 15-15 लाख रूपए की राशि दिया जायेगा। ये रुपये 3 वर्ष के अंदर उपलब्ध करवाया जयेगा।
  • PM Kisan FPO Yojana 2023 के तहत कृषि को बेहतर और किसान के आर्थिक स्थिति अच्छा होगा। 
  • किसान को यह 15 लाख सीधे नहीं दिया जायेगा, पैसा संगठन को दिया जायेगा।
  • किसान एफपीओ योजना के तहत उपज के खरीद बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध किया जायेगा। 
  • बेहतर कृषि कार्य के लिए कृषि सम्बंधित सामान एवं उपकरण जैसे खाद, बीज, दवाई आदि खरीदना काफी आसान और सस्ता होगा।  

पीएम किसान FPO योजना के लिए पात्रता

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति का किसान होना जरुरी है।
  • आवेदक किसान भारतीय नागरिक हो यह आवश्यक है।
  • किसान संगठन या कम्पनी में कम से कम 11 किसान जुड़ा होना चाहिये। 
  • एफपीओ के पास स्वयं की कृषि योग्य भूमि एवं उसका समूह का हिस्सा दोनों होना जरुरी है।

PM Kisan FPO Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जमीन के दस्तावेज 
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर

PM Kisan FPO Yojana Online Apply

पीएम किसान एफपीओ योजना आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन करने के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा
  • आपने होम पेज पर ही FPO का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस एफपीओ के ऊपर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको ‘रजिस्ट्रेशन एवं लॉग इन हियर का विकल्प मिलेगा आपको दोनों में से रजिस्ट्रेशन के विकल्प को चुनना है।
  • अब आपके कंप्यूटर पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल गया होगा।
  • आवेदन फॉर्म में आपसे  कुछ जानकारी पूछा जायेगा जैसे रजिस्ट्रेशन टाइप, रजिस्ट्रेशन लेवल, फुल नेम, एड्रेस आदि जिसे आपको भरना है।
  • आगे आपको जरुरी दस्तावेज जैसे आईडी प्रूफ, पासबुक या कैंसिल चेक अपलोड करना है। 
  • इसके बाद अब आप सबमिट बटन के ऊपर क्लिक कर सबमिट कर दे।
  • अब आपका रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा हो चूका है।

पीएम किसान एफपीओ योजना लॉगिन प्रक्रिया

  • लॉगिन करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • यहाँ आप होम पेज पर एफपीओ के विकल्प पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपको नए पेज पर  लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • अब आपको अपना लॉगिन डिटेल्स जैसे यूजरनेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड डालना है। 
  • आगे आपको लॉगिन के ऊपर क्लिक कर Login हो जाना है।

पीएम किसान एफपीओ योजना ग्रीवेंस दर्ज करने प्रक्रिया

  • ग्रीवेंस दर्ज करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहाँ आप होम पेज पर कांटेक्ट अस के विकल्प पर क्लिक करे।
  • इसके बाद इस नए पेज में इफ यू हैव ग्रीवेंस क्लिक हियर के विकल्प पर क्लिक करे। 
  • अब आपको ओपन न्यू टिकट के ऊपर क्लिक करना है। 
  • आगे आपको यूजर नेम तथा पासवर्ड एंटर कर लॉगिन हो जाना है। 
  • आप आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर ग्रीवेंस फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपने इस फॉर्म में मांगी हुए सभी आवश्यक जानकारी भरनी है।
  • फॉर्म भरने के बाद आपको सबमिट के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • सबमिट सफलता से होने के बाद आपका ग्रीवेंस दर्ज हो जायेगा।

किसान एफपीओ योजना ग्रीवेंस स्टेटस देखने की प्रक्रिया

  • ग्रीवेंस स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
  • यहाँ आप होम पेज पर Contact Us के विकल्प पर क्लिक करे।
  • इसके बाद नए पेज में आप इफ यू हैव ग्रीवेंस क्लिक हियर के विकल्प पर क्लिक कीजिये । 
  • अब आपको चेक टिकट स्टेटस के ऊपर क्लिक करना है। 
  • आगे आपको  ईमेल आईडी तथा टिकट नंबर भरना होगा। 
  • आगे के स्टेप्स में आपको सर्च बटन पर क्लॉक करना होगा। 
  • अब आप अपना ग्रीवेंस स्टेटस अपने कंप्यूटर पर देख सकेंगे।

PM Kisan FPO Contact

पता :- एनसीयूआई सभागार भवन, 5वीं मंजिल, 3, सिरी इंस्टीट्यूशनल एरिया, अगस्त क्रांति मार्ग, हौज खास, नई दिल्ली – 110016.

हेल्पडेस्क नंबर- 1800 270 0224 और +91-11- 26862367.

ईमेल आईडी– nam[at]sfac[dot]in, enam[dot]helpdesk[at]gmail[dot]com.

Official Website: enam.gov.in

पीएम किसान एफपीओ योजना से संबंधित कुछ प्रश्न उत्तर (FAQ)

पीएम किसान एफपीओ योजना क्या है?

पीएम किसान एफपीओ योजना एक सरकारी योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसान को खुद का कम्पनी बनाने का मौका मिलता है। इस किसान संगठन में कम से कम 11 किसान जुड़े होने चाहिये। केंद्र सरकार द्वारा किसान संगठन को 15 लाख रुपये सहायता कृषि कार्य करने के लिए प्रदान किया  जाता है। किसानो के इस समूह या कम्पनी को वे सभी लाभ दिया जाता है जो एक कम्पनी को मिलता है।

एक एफपीओ में कितने सदस्य होने चाहिए?

किसानों के द्वारा बनाये गए एक एफपीओ में मिनिमम 11 सदस्य होने चाहिए। यदि एफपीओ में 11 सदस्य नहीं है तो इस FPO को लाभ नहीं दिया जायेगा। योजना का लाभ लेने के लिए पीएम किसान एफपीओ योजना जुड़े सभी शर्तो को माने और पालन करना होगा।

एफपीओ की स्थापना कब की गई?

एफपीओ की स्थापना केंद्र सरकार द्वारा किया गया है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री  मोदी जी द्वारा 29.02.2020 को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में किया गया। इसके तहत देश में लगभग 10 हजार एफपीओ की स्थापना करने का प्रस्तव है।

एफपीओ से किसान को क्या लाभ मिलता है?

एफपीओ से किसान को कई प्रकार के लाभ मिल सकते है। किसान एफपीओ से किसान उत्पादक संगठनों को केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय सहायता के रूप में 15 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। किसानों को खेती बारी से संबंधित कृषि उपकरण, उर्बरक, बीज, दवाएं आदि खरीदने में भी काफी आसान होगा। कृषि उपज या सामान को बेचने के लिए बड़ा बाजार मिल सकेगा।

एफपीओ का फुल फॉर्म क्या है?

FPO Full Form: एफपीओ का फुल फॉर्म Farmers Producer Organisation (फॉर्म फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) होता है। इसे हिंदी में किसान उत्पादक संगठन कहते हैं।

एफपीओ के लिए कौन कौन पात्र है?

एफपीओ के लिए देश के सभी कंपनी अधिनियम या विभिन्न केंद्रीय और राज्य सहकारी समिति कानूनों के अंतर्गत पंजीकृत किसान पात्र होंगे।

एफपीओ योजना के तहत कितने एफपीओ समूह का गठन किया जाएगा?

किसान एफपीओ योजना के तहत 10,000 नए एफपीओ समूह का गठन किया जाएगा।

पीएम एफपीओ योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

पीएम एफपीओ योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://enam.gov.in/web/ है।

इन्हे भी पढ़ें:- Voter ID Apply Online 2022

इन्हे भी पढ़ें:- PM PRANAM Yojana 2022

Leave a Comment