Bhamashah Yojana 2023: भामाशाह योजना, आवेदन, लाभ, Download

Bhamashah Yojana 2023 | Bhamashah Yojana Rajasthan | Bhamashah Card Rajasthan | राजस्थान भामाशाह कार्ड योजना | Bhamashah Card download | Bhamashah Yojana Online Registration

राज्य की महिलाओं को लाभान्वित करने एवं सशक्तिकरण के लिए राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान भामाशाह कार्ड योजना लॉन्च किया गया है। सरकारी योजनाओ का लाभ पारदर्शीता के साथ सीधे महिला को देने के लिए यह योजना आरम्भ किया गया है। इस योजना में महिला को परिवार का मुखिया घोषित किया जाता है। इसके तहत राज्य की महिलाओं का भामाशाह कार्ड बनाया जाता है। राज्य के महिलाओ का बैंक खाता होना जरुरी है यदि नहीं है तो महिला का बैंक खाता खोला जाता है। जिससे महिला एवं उनके परिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओ का लाभ मिल सके।

इस आर्टिकल में आपको भामाशाह योजना से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। आवेदन कैसे करे?, पात्रता, सम्बंधित जरुरी दस्तावेज़, डाउनलोड आदि बातें बताई जाएँगी।

Bhamashah Yojana 2023, भामाशाह योजना

इन्हे भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 (मोबाइल वितरण Rajasthan)

भामाशाह कार्ड योजना 2023

राजस्थान सरकार के इस योजना में महिला को परिवार का मुखिया बनाया जाता है। योजना में शामिल सभी महिला मुखिया का बैंक में खाता होना जरुरी है। बिना बैंक खाता के इस योजना में शामिल नहीं किया जा सकता है। महिला खाता अपने परिवार के सदस्य (पति, पुत्र) के साथ खुलवा सकती है। महिला की आयु इसके लिए कम से कम 21 वर्ष  या अधिक होना जरुरी है। इससे महिला एवं उनके परिवार को सरकरी लाभ बैंक  खाता में भेज दिया जाता है। सरकार भामाशाह के तहत राज्य के 1.5 करोड़ महिलाओं का बैंक खाता खुलवाएगी।

Bhamashah Yojana 2023

योजनाराजस्थान भामाशाह कार्ड योजना
शुरुआतराजस्थान सरकार
साल2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
लाभार्थीराजस्थान राज्य की महिलाएँ
उद्देश्यमहिलाओं को बैंकिंग की सुविधा से जुड़े सरकारी लाभ प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना
श्रेणीराज्य सरकार योजना
आधिकारिक वेबसाइट

इन्हे भी पढ़ें:- राजस्थान स्कॉलरशिप योजना 2023

भामाशाह कार्ड योजना उद्देश्य

भामाशाह कार्ड योजना महिलाओं की सशक्तीकरण एवं उनको सरकारी योजना का लाभ सीधे बैंक खाते मे देने के लिए शुरू किया गया था। इसके तहत महिलाओ को स्वतंत्र बनाने एवं उनकी निर्भरता दुसरो से ख़त्म करना है। योजना के प्रारम्भ में मात्र 29 लाख बैंक खाता ही खोला जा सका था। 

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के जीवन में होने वाले आर्थिक समस्या को कम करना है। योजना का लाभ खाता में देने का उद्देश्य पारदर्शिता प्रदान करना है। योजना में भाग लेने के लिए और मुखिया बनने हेतु महिला की आयु 21 या अधिक होना जरुरी है।

राजस्थान भामाशाह योजना के लाभ

  • Bhamashah Yojana के तहत महिला को परिवार का मुखिया बनाया जायेगा।
  • महिला का बैंक खाता खोल बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा जायेगा। 
  • 1.5 करोड़ से भी अधिक महिलाओं का बैंक खाता खुलेंगे।
  • योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जायेगा।
  • योजना के तहत बैंक खाता में लाभ दिया जायेगा।
  • पारदर्शी एवं बैंक खाता में लाभ देने के कारन भ्रष्टाचार की संभावना कम होगी।
  • पात्र महिलाओं को भामाशाह कार्ड जारी किया जायेगा।
  • राज्य के पुरुष नागरिको को भी भामाशाह कार्ड का लाभ दिया जायेगा।
  • इसके तहत सभी लाभार्थी परिवार 56 सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।
  • भामाशाह कार्ड के तहत गरीब व लाचार वंचित नागरिकों को चिकित्सा आपात स्थति में 30 हजार से 3 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा सुविधा प्राप्त होगा।
  • खाते में हुए लेन-देन की जानकारी लाभार्थी को रेजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस के माध्यम से मिलता है।

Bhamashah Card 2023 पात्रता

  • लाभार्थी महिला राजस्थान का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • लाभार्थी का बैंक में खाता होना चाहिये।

इन्हे भी पढ़ें:- Avsar Scheme 2023

भामाशाह कार्ड योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड (महिला, परिवार के सदस्यों का)
  • निवास प्रमाण पत्र       
  • पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र/पैन कार्ड)
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक की पासबुक

भामाशाह कार्ड योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • Bhamashah Card में आवेदन के लिए सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
  • अब Website का होम पेज खुल जायेगा।
  • यह आपको Registration का विकल्प दिखेगा, आपको Registration विकल्प के ऊपर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपने Bhamashah विकल्प के ऊपर क्लिक कर अपना भामाशाह आईडी नंबर दर्ज करना होगा।
  • आगे आपको Next Button के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • नेक्स्ट करने के बाद नए पेज में फॉर्म खुल गया होगा।
  • इस फॉर्म में आपको मुखिया का नाम, आधार रसीद संख्या, लिंग, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर आदि भरना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद चेक कर सबमिट कर दे।
  • आगे आपको भामाशाह सिटीजन एनरोलमेंट विकल्प मिलेगा, आपको भामाशाह सिटीजन एनरोलमेंट विकल्प के ऊपर क्लिक करना है।
  • अगले पेज में आवेदन फॉर्म खुल गया होगा। इसमें मुखिया का डिटेल्स, व्यक्तिगत डिटेल्स, आवासीय पता, मुखिया की व्यक्तिगत जानकारी, परिवार पहचान दस्तावेज आदि देनी होगी।
  • तमाम जानकारी देने के पश्चात फॉर्म को एक बार सही तरीके से जाँच ले।
  • अब आप भामाशाह आवेदन फॉर्म सबमिट कर दे।
  • फॉर्म सफलता से सबमिट करने के पश्चात रसीद प्राप्त हो जायेगा, जिसमे रसीद नंबर दर्ज होगा।
  • इसे संभाल कर रख ले आगे स्टेटस देखने या अन्य काम आएगा।

Bhamashah yojana status Check

  • आवेदक पहले Bhamashah yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।
  • अब आप होम पेज में चले गए होंगे।
  • यहाँ आप अपना यूजर नेम और पासवर्ड दाल कर साइट में लॉगिन हो जाये।
  • लॉगिन के बाद आपको भामाशाह कार्ड स्टेटस का विकल्प मिलेगा, आपको Bhamashah Card Status के ऊपर क्लिक करना है।
  • आगे आपको रसीद संख्या या फिर परिवार पहचान संख्या भर कर सर्च करना है।
  • इसके बाद आपका कार्ड स्टेटस की जानकारी कंप्यूटर में दिख जायेगा।

Bhamashah Card Download Online

  • भामाशाह कार्ड डाउनलोड करने के लिए https://sso.rajasthan.gov.in विजिट करे।
  • इसके बाद भामाशाह पोर्टल में लॉग इन हो जाये।
  • लॉगिन के बाद आपने Citizen App के अंतर्गत भामाशाह विकल्प पर क्लिक है।
  • क्लिक करते ही आप Bhamashah e card विकल्प देखेंगे।
  • आपको Bhamashah e card विकल्प के ऊपर क्लिक करना है।
  • इस में पूछी हुए जानकार भरें फिर भामाशाह कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

Bhamashah Card Download

भामाशाह ई कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप एसएसओ केंद्र विजिट कर सकते है। वहां से भी आप आसानी से राजस्थान भामाशाह ई कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। 

Toll Free Number

हमने अपनी पूरी कोशिश की है कि आपको सभी संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करे। इसके अतरिक्त यदि कोई परेशानी हो तो आप टोल फ्री नंबर 18001806127 पर संपर्क कर सकते है।

Bhamashah Yojana सवाल और जवाब (FAQ)

भामाशाह योजना क्या है?

Bhamashah Yojana राजस्थान सरकार की एक योजना है। इसके तहत महिलाओ का भामाशाह कार्ड बनाया जाता है। महिला मुख्या के बैंक खाता को इससे लिंक किया जाता है। ताकि पारदर्शी तरके से उनके बैंक अकाउंट में लाभ पहुंचाया जा सके। इससे महिला ससक्त, आत्मनिर्भर और मजबूत बनेंगी। महिलाओ की निर्भरता दुसरो पर ख़त्म किया जा सकेगा। 

भामाशाह योजना की शुरुआत कब किया गया?

भामाशाह योजना की शुरुआत वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। राज्य सरकार द्वारा15 अगस्त 2014 को पूरे राज्य में आधिकारिक लागू कर दिया गया।

भामाशाह कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे?

भामाशाह कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर योजना की जिलेबार लिस्ट में अपना नाम देख सकते है।

भामाशाह योजना के लिए महिला की उम्र कितनी होनी चाहिये?

भामाशाह योजना के लिए महिला मुखिया की आयु मिनिमम 21 साल होनी चाहिये।

भामाशाह योजना से क्या क्या लाभ मिलेगा?

भामाशाह योजना में महिला को मुख्या घोषित किया जाता है और उनका बैंक खाता खोला जाता है। इससे उनको सरकारी लाभ सीधे खाता में दिया जा सकेगा।

भामाशाह योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?

Bhamashah Yojana Helpline Number 18001806127 है।

इन्हे भी पढ़ें:- आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023

इन्हे भी पढ़ें:- सुकन्या समृद्धि योजना 2023

इन्हे भी पढ़ें:- जननी सुरक्षा योजना 2023

Leave a Comment