Amrit Sarovar Yojana: अमृत सरोवर योजना 2023 लाभ, उद्देश्य

Amrit Sarovar Yojana: अमृत सरोवर योजना 2023 लाभ | अमृत सरोवर योजना उद्देश्य | अमृत सरोवर योजना | Amrit Sarovar Scheme | Amrit Sarovar Scheme in hindi | Amrit Sarovar Yojana kya hai | अमृत सरोवर तालाब | amrit sarovar portal

हम सभी ने तो बचपन में पढ़ा ही है कि जल ही जीवन है। जल के बिना जीवन की कल्पना करना मूर्खता है। यानि जीवन के लिए जल का होना आवश्यक है। इस धरती पर मौजूद सभी जीव मनुष्य, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे आदि के जीवन के लिए जल का होना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

हमारे देश में ग्रीष्म ऋतु के समय कितना अधिक और भीषण गर्मी पड़ती है। उस समय देश के कई क्षेत्र में (ग्रामीण और शहरी) जल की कितनी अधिक समस्या पैदा हो जाती है। लोगो को जल के लिए कितना परेशानी उठाना होता है और परिश्रम करना होता है।

हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है कृषि कार्यों एवं खेतो की सिचाई के लिए उपयुक्त जल का होना आवश्यक है। पशु पालन के लिए पानी काफी आवश्यक होता है पशु को पिने एवं धोने के लिए शुद्ध जल की जरुरत होती है। किसान को खेती करने हेतु सरोवर या दूसरा साधन सिचाई के लिए होना जरूरी है। तालाब के कारण सींचना आसान हो जाता है और समय तथा धन की भी बचत होती है।

देश के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के सभी राज्यों के प्रत्येक जिलों में 75 तालाब के निर्माण का लक्ष्य रखा है। जिससे इन जिलों में जल स्तर में वृद्धि हो पाए और लोगो को जल के भीषण समस्या से छुटकारा मिले।

वर्षा ऋतु में हमारे यहाँ प्रकृति बहुत ही मेहरबान हो जाती है। उस समय मौसम काफी सुहाना हो जाता है और वर्षा के रूप में पानी की बुँदे नीचे गिरती है। जिससे नदी, नहर, तालाब, झील आदि में पानी का स्तर काफी बढ़ जाता है। प्राकृतिक के तरफ से मिले इन नदी, नहर, तालाब, झील आदि में हम पानी को संरक्षित कर रख लेते है जिसके कारण हम इन समस्या से निपट पाते हैं। नदी, नहर, सरोवर के कारण भूमिगत जलस्तर काफी बढ़ जाता है जिससे जल के कमी की उत्पन्न समस्या को दूर किया जा सकता है।

हम अपने यहाँ तालाब खोद कर इस समस्या से निदान पा सकते हैं। इन तालाबों में वर्षा के पानी को इकट्ठा कर इसका इस्तेमाल कर सकते है। जिसके कारण इस समस्या को और भी दूर कर सकेंगे। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें।

Amrit Sarovar Yojana, अमृत सरोवर योजना 2023

वर्तमान समय में हमारे देश में सरोवर की काफी कमी है। जितने है उसमे से अधिकतर दूषित हो चुके है या माफिया का अवैध रूप से कब्ज़ा कर इस्तेमाल कर रहे है। गलत तरीके से मौजूद तालाबों को खोद कर बर्बाद किया जा रहा है।

Amrit Sarovar Yojana का शुभारंभ की औपचारिक घोषणा देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के शुभ अवसर पर 24th April 2022 को किया गया था। 

अमृत सरोवर योजना की शुरुआत कर इसके तहत देश के सभी जिलों में 75 से अधिक तालाबों को खोद कर निर्माण किया जाएगा। Amrit Sarovar Yojana 2023 के द्वारा पानी के जमा करने की क्षमता को बढ़ाया जायेगा। जिससे आसपास के लोगों किसानों की समस्या दूर हो एवं इनका कार्य आसान बन सके।

इन्हे भी पढ़ें:- आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023

Table of Contents

Amrit Sarovar Yojana 2023

जैसा कि हम सभी को ज्ञात है हमारे देश में विभिन्न प्रकार के मौसम गर्म, ठंढ, वर्षा इत्यादि है। देश के अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग प्रकार से वर्षा होती है, कही कम तो कही ज्यादा तो कहीं सामान्य या अधिक। भारत में विभिन्न क्षेत्रों में 50 सेंटीमीटर या इससे कम तथा 120 सेंटीमीटर या इससे अधिक वर्षा होती है। देश में कही बाढ़ की समस्या रहती है तो कही जल की समस्या का संकट बना रहता है। इन सभी तरह के समस्या का समाधान जल संरक्षण एवं सही इस्तेमाल है।  

जल संरक्षण से पेयजल, सिचाई के लिए जल आदि के संकट को दूर किया जा सकता है। मरुस्थल या ऐसे स्थान जहां नदी नहीं है वहाँ पेयजल तथा सिचाई जल समस्या बना रहता है। वहाँ गड्ढा, पोखर का निर्माण कर इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। अमृत सरोवर योजना के द्वारा हर राज्य के हरेक जिले में 75 या अधिक तालाबों को खोद कर तैयार किया जाना है।

इस योजना के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव के उत्सव के रूप में 15 अगस्त 2022 को देश के प्रत्येक ज़िले में 75 जल निकायों का निर्माण एवं विकास करना है। पचास हजार से भी अधिक सरोवर जो कि ज्यादा बड़ा और अधिक गहरा (लगभग एक एकड़ या अधिक) होगा का निर्माण करना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नागरिक एवं गैर-सरकारी संसाधनों को हेतु प्रोत्साहित करना है।

भारत का पहला अमृत सरोवर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के पटवाई में विकसित हुआ जिससे प्रधानमंत्री जी काफी अधिक प्रभावित हुए। मोदी जी मन की बात में इसका जिक्र करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव पर हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाने की बात कही।

अमृत सरोवर योजना 2022 के माध्यम से सभी जलाशयों को पर्यटन को ध्यान में रखकर तैयार किया जायेगा। तालाब के आसपास के आस पास के क्षेत्र में वृक्ष, लाइट, चारों तरफ चबूतरा आदि लगाया जायेगा। 

देश में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल, कर्नाटक आदि राज्यों में अमृत सरोवर मिशन शुरू किया जा चूका है। सबसे पहले 1 मई 2022 से सोनीपत जिले के नाहरा गांव में हरियाणा सरकार द्वारा अमृत सरोवर योजना की शुरुआत कर दिया गया।

Amrit Sarovar Yojana (अमृत सरोवर योजना 2023) के बारे में

योजनाअमृत सरोवर योजना (Amrit Sarovar Yojana 2023)
उद्देश्यभूमिगत जल स्तर को बढ़ाना
बजट8 करोड़ 29 लाख 32 हजार
लाभलोगों को पेयजल तथा सिंचाई की समस्या से छुटकारा मिलेगा
शुरुआतकेंद्र सरकार के पहल से राज्य सरकारों द्वारा
घोषणा24th April 2022
योजना पूरा करने की तिथि15 अगस्त 2023
तालाबों का निर्माणदेश के प्रत्येक राज्य के हर जिले में 75 सरोवरों को बना कर तैयार करना है

इन्हे भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना

अमृत सरोवर योजना क्या है?

अमृत सरोवर मिशन के तहत जल की कमी को पूरा , सूखे तालाबों को पुनर जीवित , कृषि भूमि सिचाई के लिए जल की पूर्ति, एवं नए तालाब का निर्माण किया जाएगा। वर्ष 2023 तक सरकार द्वारा 10,000 घन लीटर जल धारण क्षमता के 50 हजार तालाब बनाने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक तालाब का क्षेत्रफल न्यूनतम 1 एकड़ रखा जाएगा एवं प्रत्येक तालाब पर लगभग 400000 रुपए खर्च किय जायेंगे।

अमृत सरोवर योजना का उद्देश्य

भारत में अनेको जगह पर पानी का संकट हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। पिने योग्य स्वच्छ जल, खेत सींचने के लिए जल संकट की समस्या तेजी से बढ़ रहा है। भूजल जल एवं सरोवर का जल तेजी से नीचे जा रहा है। ऐसे में जल संकट और भी अधिक गहरा रहा है। नदी, नहर, झील, तालाब आदि के पानी का स्तर गिरता जा रहा है और सूखते जा रहे है। बारिश के जल का संरक्षण सही तरीके से नहीं किया जा रहा है।

इन तमाम तरह के समस्या से निपटने हेतु सरकार Amrit Sarovar Yojana को शुरू किया है। अमृत सरोवर मिशन के द्वारा हर जिले में भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने के लिए तालाबों का निर्माण करना है। इस मिशन से 50 हजार सरोवरों का निर्माण किया जाना है।

अमृत सरोवर योजना का मुख्य उद्देश्य तालाबों का निर्माण करना एवं उनका कायाकल्प करना, सौंदर्यीकरण करना, तालाब के चारों तरफ चबूतरे का निर्माण करना, चारों तरफ रोशनी की व्यवस्था करना, पेड़ पौधे लगाना, चौतरफा साफ सफाई एवं स्वच्छ रखना, लोगो को सरावोर के महत्व को बताना एवं उनको जागरूक रखना।

इन्हे भी पढ़ें:- Avsar Scheme 2023

अमृत सरोवर योजना की आवश्यकता?

  • देश की बड़ी जनसंख्या स्वच्छ एवं पिने योग्य जल संकट से परेशान है। देश के बड़े शहरों में लोगो को सही से पेय जल नहीं प्राप्त हो पा रहा है। 
  • कृषि कार्यों एवं खेतो की सिचाई के लिए उपयुक्त भूजल की कमी के कारन किसान के सामने जल समस्या पैदा होता जा रहा है। भूमिगत जल संसाधन से कृषि आसान एवं सरल बन जाता है।
  • हमारे देश के अर्थव्यवस्था में कृषि का बड़ा योगदान है। अनिमियत वर्षा से कृषि कार्य में बाधा होने से आर्थिक नुकसान होना अमृत सरोवर योजना 2023 को और अधिक महत्वपूर्ण बनता है। कृषि कार्य में बाधा उत्पन्न होने से खाद्य समस्या भी बढ़ रहा है।
  • तालाबों का सुखना, भूजल स्तर में कमी, अवैध कब्जा करने से भी यह योजना आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बन जाता है। 
  • पर्यावरण में तेजी से बदलाव, ग्लोवल वार्मिंग से बारिश सही समय एवं सही मात्रा में नहीं होने के कारण जल संरक्षण में कमी और परेशानी होने से पानी की समस्या उत्त्पन्न होना। 

अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत जल संरक्षण

अमृत सरोवर मिशन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2022 तक देशभर में सभी राज्य के सभी जिलों में 75 या अधिक जलाशयों का निर्माण किया जाना है। अमृत सरोवर योजना के माध्यम से नए सरोवरों को खोदकर निर्माण किया जायेगा। पुराने एवं मृत तालाबों को बड़े एवं गहरे आकर में बदलकर पुनर्जीवित किया जाएगा। वर्षा एवं अन्य श्रोतो से पानी को नाली खोदकर तालाब में पहुंचाया जायेगा जिससे ये तालाब भरा हुआ रहेगा। पुराने तालाबों को पुनर्जीवित करने एवं नए सरोवरों के निर्माण के पश्चात इसके संरक्षण हेतु स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।

अमृत सरोवर योजना के लाभ

इस मिशन के अनेको लाभ हैं, आज आपको इस योजना के फायदे के बारे में जानकारी देंगें।

  • अमृत सरोवर योजना द्वारा तालाबों का निर्माण पर्यटन को ध्यान में रख बनाया जायेगा। इसके सौन्दर्य से पर्यटक को आकर्षित किया जायेगा जिससे पर्यटन में वृद्धि होगी।
  • तालाब के निर्माण से वह सुंदरीकरण एवं पर्यटन में बढ़ोतरी होगी। पर्यटन बढ़ने से देश के अर्थव्यवस्था मजबूत होगा।
  • बड़े बड़े तालाबों की संख्या में वृद्धि होगी जिसके कारन भूजल में वृद्धि होगी। इससे किशानो को सिचाई हेतु उपयुक्त पानी मिल सकेगा एवं लोगों के जल संकट समाप्त हो पायेगा।
  • पशुपालन करने वाले किसान की समस्या कम हो सकेगा। पक्षी को पानी की कमी का कस्ट दूर होगा एवं जल की प्राप्ति होगी।
  • पानी में होने वाली खेती जैसे मखाने, सिंघारा, मछली पालन आदि में और अधिक बढ़ोतरी हो सकेगा। कृषि में सुधार के कारण किसान एवं ग्रामीण भागीदारी और भी अच्छी भूमिका निभा पायेगा।
  • अमृत सरोवरों के निर्माण से ग्रामीण वासियों को मनरेगा योजना के अंतर्गत रोजगार मुहैया करवाया जा सकेगा।
  • मजदूरों को रोजगार अपने ही नजदीक में दिया जा सकेगा। अपने आसपास रोजगार मिलने से उनको आसानी होगी एवं आय कर सकेंगे।

अमृत सरोवर योजना की विशेषताएं

  • भारत में जल की समस्या को दूर करने के लिए मनरेगा योजना के अंतर्गत तालाब का निर्माण कार्य किया जाएगा।
  • अमृत सरोवर योजना की अनेको विशेषताएं हैं जो नीचे पॉइंट के रूप में अंकित किया गया है।
  • योजना के माध्यम से प्रत्येक जिले में 75-75 सरोवरों को तैयार किया जायेगा।
  • ऐसे बड़े गहरे एवं आकर्षक सरोवरों के निर्माण से मजदूरों को रोजगार भी मिल पायेगा।
  • सरोवर के निर्माण सुंदरीकरण से कृषि, व्यापार, पर्यटन में वृद्धि होगी I
  • जल का उपयोग कृषि एवं खेत सींचने, पशु पालन, मछली पालन, पिने के जल में वृद्धि आदि के समाधान के रूप में हो सकेगा।

अमृत सरोवर योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

केंद्र द्वारा अप्रैल 2022 को इस योजना की शुरुआत की गई योजना के माध्यम से देश के प्रत्येक जिले में 75 तालाबों का निर्माण किया जाएगा। Amrit Sarovar Scheme का लाभ मनरेगा के माध्यम से दिया जायेगा। आपको रोजगार प्राप्त करने के लिए कोई भी अतरिक्त दस्तावेज देने की जरुरत नहीं है। जो दस्तावेज आपके पास होने चाहिये नीचे पॉइंट्स में बताया गया है।

  • जॉब कार्ड।
  • आधार कार्ड।
  • बैंक खाते का विवरण ।

अमृत सरोवर योजना के लिए आवेदन

Amrit Sarovar Yojana 2023 हेतु आवेदन करने की जरुरत नहीं है। अमृत सरोवर योजना 2023 के द्वारा रोजगार प्राप्त करने के लिए नीचे दिय गए पॉइंट को पढ़े और उनका पालंन करें।

  • इस योजना के अंतर्गत रोजगार हेतु आवेदन करने के लिए आप अपने नजदीकी शासकीय कार्यालय, ग्राम पंचायत या नगरी निकाय में जाये।
  • आपको रोजगार के लिए आवेदन हेतु कार्यालय में जॉब कार्ड की ज़ेरॉक्स जमा करना होगा।
  • इन प्रक्रिया के बाद जब भी अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत कोई भी तालाब निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा आपको काम करने हेतु सुचना दिया जायेगा।

Amrit Sarovar Yojana Helpline Number

मिशन निदेशक और संयुक्त सचिव (आरई)

ग्रामीण विकास विभाग, कृषि भवन, नई दिल्ली।

Amrit Helpline Number: (011)23383553

Email: jsppm-mord@gov.in

अमृत सरोवर योजना में अपडेट

योजना के अंतर्गत देश में जिले में जिले में 75-75 तालाबों का निर्माण किया जाएगा, योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत देश भर में 50,000 तालाब खोदे जाएंगे व पुराने तालाबों को पुनर्जीवित किया जाएगा। योजना से संबंधित नई जानकारी पाने के लिए लेख को निरंतर देखते रहें।

  • उत्तर प्रदेश में जुलाई 2022 तक 5800 के आस पास अमृत सरोवर का निर्माण किया जा चूका है।
  • लखनऊ के बटलर झील का सौंदर्यीकरण इस स्कीम के तहत किया जायेगा।
  • उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर,राजस्थान और तमिलनाडु में 15497, 5994, 3699, 5097 और 3765 सरोवरों की पहचान विकास करने के लिए जा चुकी है।
  • देश के अन्य राज्यों जैसे मध्य प्रदेश में 1668, जम्मू-कश्मीर 1458, राजस्थान 898 तथा तमिलनाडु में 818 सरोवरों का विकास किया जा चूका हैं।
  • अमृत सरोवरों का निर्माण कई राज्यों में जारी है जैसे मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान एवं तमिलनाडु में 3705, 406, 2385, 763।
  • 6 महीने में 25,000 अमृत सरोवर का निर्माण पूरा (ग्रामीण विकास मंत्रालय)।
  • भारत सरकार द्वारा शुरू Amrit Sarovar Mission में उत्तर प्रदेश में 15415 अमृत सरोवर विकसित करने के लिए चयनित, 8343 सरोवरों का निर्माण कार्य पूरा।
  • मध्य प्रदेश में लगभग 5300 बड़े तालाब को विकसित करने की योजना पर तेजी से काम शुरू।

समीक्षा

दोस्तों जैसा की आपको ज्ञात होगा कि जल के बिना इस संसार में जीवन की कल्पना करना असंभव है। ऊपर वाले के द्वारा दिया गया या संसाधन एक अमृत के सामान है। हम जल का दुरूपयोग कर रहे है साथी प्राकृतक के उपहार नदी, नाले, तालाबों को दूषित कर अपना नुकसान खुद ही कर रहे हैं। जीवन की रक्षा के लिए हमें जल की रक्षा करनी होगी।

इस समय भारत के साथ साथ पूरा संसार जल संकट से प्रभावित है। देश के अंदर उपस्थित इस पानी की समस्या के समाधान हेतु केंद्र सरकार के द्वारा अमृत सरोवर योजना की शुरुआत की है। यह स्कीम समस्या को दूर करने में काफी अहम् भूमिका निभाएगी।

देश में और भी कई योजनाए चलाये जा रहे है पर उनका क्रियान्वयन सही से नहीं हो पा रहा है। बिहार में जल जीवन हरयाली के माध्यम से भी लोगो को इसका महत्व बताया जा रहा है। जल के संकट से निपटने के लिए इस योजनाओ को सही रूप से सुचारु करना होगा। मित्रो यह लेख आपको अच्छा लगा और कुछ ज्ञान प्राप्त हुआ हो तो आप इस लेख को शेयर जरूर करे करें ताकि अन्य लोगो तक यह जानकारी पहुंच सके। आप हमारे सोशल मीडिया साइट को लाइक जरूर करे। आप हमें अपने अनुभव कमेंट के माध्यम से भी बता सकते है।

Frequently Asked Questions (FAQ)

Amrit Sarovar Yojana kya hai?

पुराने जलाशयों को पुनर्जीवित करने के साथ साथ नए तालाबों का निर्माण करने के लिए इस स्कीम को शुरू किया गया है। इस योजना में तालाबों के चारो तरफ चबूतरा का निर्माण एवं लाइट की व्यवस्था करना, पर्यटन को बढ़ाना, जल के स्तर को बढ़ाना आदि शामिल है। इसकी औपचारिक घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 24 अप्रैल 2022 को किया गया।

अमृत सरोवर योजना का बजट कितना है?

Amrit Sarovar Yojana का बजट आठ करोड़ उन्तीस लाख बत्तीस हजार है।

अमृत सरोवर योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?

टेलीफोन: 011-23383553

प्रधानमंत्री अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ कब किया गया?

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी के द्वारा अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ आजादी के अमृत महोत्सव 24th April 2022 को घोषणा की गई। यह योजना देश के विकाश के साथ साथ अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाएगा एवं रोजगार भी उत्त्पन करेगा।

अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ कहाँ से किया गया?

अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित बलरामपुर इलाके के एक सरोवर से किया गया।

अमृत सरोवर योजना का उद्देश्य क्या है?

इस मिशन का मुख्य उद्देश्य भूजल को बढ़ाना, शुद्ध पिने योग्य पानी की कमी को दूर करना है। इसके अलावा खेतो की सिंचाई के लिए उपयुक्त जल उपलब्ध करना।

अमृत सरोवर योजना के तहत कितने तालाबों का निर्माण किया जायेगा?

इस योजना के तहत सभी राज्यों के प्रत्येक जिले में 75 तालाब बनाये जायेंगे। पुरे देश में लगभग 50,000 से अधिक तालाबों का निर्माण किया जायेगा।

अमृत सरोवर योजना के माध्यम से तालाबों के निर्माण कब तक किया जाना है?

आजादी के अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2022 तक बाकि सभी चिन्हित तालाबों का निर्माण किया जाना है।

अमृत सरोवर योजना के तहत देश का कौनसा राज्य प्रथम स्थान पर है?

उत्तर प्रदेश देश में इस योजना के क्रियान्वयन में सबसे पहले स्थान पर है। 
लखीमपुर खीरी ने 315 में से 256 अमृत सरोवर का कार्य पूर्ण कर पहले स्थान पर कब्ज़ा किया है। गोरखपुर 312 में से 244 का निर्माण कर दूसरे और प्रतापगढ़ 231 का कार्य कर तीसरे स्थान पर विराजमान है।

अमृत सरोवर योजना का शुरुआत कब किया गया?

24 अप्रैल 2022 को देश के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा अमृत सरोवर योजना की शुरुआत की गई।

अमृत सरोवर योजना के उद्देश्य क्या है?

अमृत सरोवर योजना के उद्देश्य कई है, जीनमें प्रमुख देश के सभी राज्यों में सरोवरों का निर्माण करना और जल संग्रहण को बढ़ावा देना, भू जल स्तर को बढ़ा कर कृषि के लिए जल की पूर्ति को सुनिश्चित करना, जल की समस्या से छुटकारा दिलाना, कृषि, मछलीपालन बढ़ोतरी कर किसानों की आय बढ़ाना।

अमृत सरोवर योजना के तहत कितने तालाबों का निर्माण किया जाएगा?

अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत भारत के सभी राज्यों के जिलों में कम से कम 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाएगा।

अमृत सरोवर क्या है?

देश के नागरिकों की समस्या को देखते हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अमृत सरोवर योजना को शुरू करने की घोषणा आजादी अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर की थी। योजना के अंतर्गत भारत के प्रत्येक राज्य के हर जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवर विकसित किया जाएगा।

अमृत सरोवर का लाभ किसी मिलेगा?

अमृत सरोवर योजना का लाभ देश के समस्त नागरिकों विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के किसानों, मछली पलकों, और जल से संबंधित कृषि व व्यापारों को मिलेगा। प्रत्येक राज्य के प्रत्येक जिले में अमृत सरोवर के रूप 75-75 तालाबों का निर्माण एवं पुराने तालाबों को तालाब विकसित किए जायेंगे।

अमृत सरोवर योजना में आवेदन कैसे करें ?

अमृत सरोवर योजना में आवेदन की प्रक्रिया:
मिशन अमृत सरोवर में आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी शासकीय कार्यलय या ग्राम पंचायत या नगरी निकाय में जाना होगा।
अमृत सरोवर मिशन के तहत रोजगार पाने के लिए आपको अपने जॉब कार्ड की प्रतिलिपि कार्यलय में जमा करनी होगीI
इसके बाद योजना के तहत तालाब बनाए जायेंगे तो आपको विभाग से रोजगार के लिए आमंत्रण दिया जाएगा I
इस प्रकार आप अमृत सरोवर में आवेदन कर पाएंगे।

इन्हे भी पढ़ें:- ई श्रम कार्ड निपुण योजना 2023

इन्हे भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री जन धन योजना 2023

इन्हे भी पढ़ें:- नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023

इन्हे भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट 2023

Leave a Comment