Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana: ऑनलाइन अप्लाई, उदेश्य, लाभ

Matsya Sampada Yojana | Pradhanmantri Matsya Sampada Yojana| Pm Matsya Sampada Yojana Online Apply | प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना | पीएम मत्स्य सम्पदा योजना

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana: दोस्तों देश और दुनिया भर में मछली का डिमांड बढ़ता ही जा रहा है। देश में मछली उत्पादन एवं मत्स्य उद्योग को बढ़ावा दे कर मछली निर्यात को बढ़ावा देने के लिए Pm Matsya Sampada Yojana को शुरू किया गया है। Pradhanmantri Matsya Sampada Yojana का शुभारंभ 10 सितंबर 2020 देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है।

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के आरंभ होने से मछली पालन करने वाले किसान को फायदा होगा उनके आय में वृद्धि होगी। आय बढ़ने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय बढ़ने एवं आर्थिक स्थिति मजबूत होने से वे अपने जीवन स्तर को और भी बेहतर कर सकेंगे।

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत मछुआरों, मछली किसान आदि को लोन प्रदान किया जायेगा। सरकार के तरफ से मछली पालक एवं किसानो को भारी सब्सिडी भी प्रदान किया जायेगा। इन पैसो का इस्तेमाल ये लोग अपने कार्य में लगा कर अपने आय को बढ़ा सकते है। सरकार का लक्ष्य मत्स्य वेबसाय से जुड़े लोगो की आय दोगुना बढ़ने का है। इस लेख में हम ऑनलाइन आवेदन, उदेश्य, लाभ, ऋण राशि, बजट आदि बातो पर बातचीत करेंगे। योजना से संबंधित पूरी जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़े।

इन्हे भी पढ़ें:- पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana 2023

किसानों की आय को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को शुरु किया गया है। किसानों की जरूरतों को समझ कर उसके अनुरूप सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के तहत मछली पालन में वृद्धि पर फोकस किया जायेगा। इस योजना की घोषणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 10 सितंबर 2020 को किया गया।

हमारे देश में मछुआरों एवं मछली पालन किसान का एक बड़ा वर्ग है। देश की अर्थव्यवस्था में ये लोग मत्स्य उद्योग के माध्यम से अहम् योगदान करते है। सरकार इन लोगो को ऋण भी प्रदान कर रही है। मत्स्य किसानो को भारी छूट भी दिया जा रहा है।

केंद्र सरकार ने मत्स्य सम्पदा योजना को ‘नीली क्रांति’कहा है। सरकार के अनुसार इससे मछली पालन के क्षेत्र में बड़ी क्रांति आएगी। इस योजना के तहत मछुआरे, मछली किसान एवं इस से जुड़े अन्य लोगो की दशा एवं दिशा दोनों में सुधार होगा।

इन्हे भी पढ़ें:- PM Kisan FPO Yojana 2023

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

योजनाPradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना)
वर्ष2022
शुरू के द्वाराप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
तिथि10 सितंबर 2020
योजना का उद्देश्यमछली उत्पादन, मत्स्य उद्योग, मछली किसान की आय आदि को बढ़ाना
योजना के लाभार्थीमछली पालन किसान
योजना का लाभबागवानी वस्तुओं को बड़े पैमाने पर बर्बाद होने से बचाना
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन

इन्हे भी पढ़ें:- PM Kisan e kyc Update

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को शुरू करने का उद्देश्य मछुआरों, मछली पालन कएने वाले किसानों की आय दोगुना करना है। मछली किसानों के आय को बढ़ाने के साथ साथ उनके जीवन में सुधार, आत्मनिर्भर बनाना आदि बातो पर ध्यान दिया जायेगा। इस योजना से जलीय कृषि, मछली उद्योग, आय आदि में वृद्धि होगी एवं लोगो को रोजगार मिलेगा।

इस योजना से मछली पालन में वृद्धि के साथ साथ मछली की गुणवत्ता को बढ़ाना है। इसके लिए जिला स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। आधुनिक मछली पालन पद्धति के बारे में बताया जाता है।

पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के लिए बजट

पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के तहत 20,050 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया गया है। इस राशि का इस्तेमाल मत्स्य के क्षेत्र में उद्योग विकाश, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, रोजगार सृजन, किसान के लिए विकाश आदि में किया जायेगा।

PMMSY योजना के माध्यम से 22 राज्यों एवं 7 केंद्रशासित प्रदेशों में बीमा कवरेज के रूप में 31.47 लाख किसानों को लाभ प्राप्त हुआ है। PMMSY Yojana के तहत किसानों को लोन भी दिया जाता है। इस स्कीम के तहत वर्ष 2024-25 तक 68 लाख रोजगार सृजन अनुमानित है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत लाभार्थी

पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत इन लोगो को लाभ दिया जा सकता है।

  • मछुआरे
  • मछली किसान एवं मछली किसान संगठन
  • मछली श्रमिकों तथा मछली विक्रेता
  • मत्स्य विकास निगम
  • स्वयं सहायता समूह (मत्स्य पालन क्षेत्र)
  • संयुक्त देयता समूह (मत्स्य पालन क्षेत्र)
  • केंद्र सरकार संस्थाएं
  • मत्स्य सहकारिता समिति
  • मत्स्य पालन संघ
  • उद्यमी एवं निजी फॉर्म्स
  • SC, ST, महिला, विकलांग व्यक्ति
  • राज्य सरकार  इकाइयां
  • केंद्र शासित प्रदेशों इकाइयां
  • राज्य पशुपालन विकास बोर्ड

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए पात्रता

  • मत्स्य सम्पदा योजना के लिए आवेदक भारत का स्थाई नागरिक होना जरुरी है।
  • प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत मत्स्य पालक, किसान आदि अप्लाई कर सकते है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मछली पालन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते का विवरण
  • आवेदक का जाति प्रमाण पत्र

मत्स्य शिक्षा के लिए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

देश में मछली पालन में वृद्धि के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार प्रयाश कर रही है। दोनों सरकारें अपने अपने स्तर पर योजनाएं चला निरंतर प्रयाशरत है। सरकार आधुनिक तरीके से मछली पालन के लिए इस से सम्बंधित कोर्स चला रही है।

जिला स्तर पर प्राक्षिण दिया जा रहा है। कॉलेज के माध्यम से सर्टीफिकेशन कोर्स पढ़ाया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर जब वैज्ञानिक ढंग से जलीय खेती किया जायेगा तो अधिक लाभ होगा। वैज्ञानिक ढंग से मछली पालन करने से खर्च भी कम होगा और उत्पादन भी अधिक होगा।

मत्स्य निर्यात से देश एवं सरकार को फायदा

इस योजना के तहत मत्स्य निर्यात में काफी अधिक वृद्धि हुई है। सरकार के अनुसार इस वर्ष मत्स्य निर्यात 13.64 लाख टन हुआ है। इस साल कुल 57,587 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया है। इस निर्यात में सबसे अधिक योगदान झींगा मछली का रहा है।

वर्तमान में मत्स्य निर्यात कर के केंद्र सरकार लगभग 46,589 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। सरकार का लक्ष्य मत्स्य निर्यात से 1 लाख करोड़ की आय अर्जित करने का है। इससे देश में विदेशो से पैसा आएगा और अधिक लाभ भी प्राप्त होगा।

पीएम मत्स्य संपदा योजना का प्रभाव

  • पीएमएमएसवाई योजना के तहत साल 2018-19 में  मत्स्य उत्पादन 137.58 लाख मीट्रिक टन रहा था जिसे वर्ष 2024-25 तक 220 लाख मीट्रिक टन तक ले जाने में आसानी होगी।
  • इस योजना द्वारा मछली उत्पादन में औसत वार्षिक वृद्धि लगभग 9% सरलता से बनाए रखा जा सकता है।
  • वर्ष 2019 में कृषि GVA के 7.28% था जिसे साल 2024-25 तक लगभग 9 प्रतिशत करने में आसानी होगी।
  • इस स्कीम के तहत वर्ष 2018-19 में मत्स्य निर्यात से प्राप्त आय 46,589 करोड़ रुपये था। वर्ष 2024-25 तक लगभग एक लाख करोड़ रुपये के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में आसानी होगी। निर्धारित लक्ष्य पुराने अर्जित आय से लगभग दोगुना है।
  • इस योजना से वर्तमान राष्ट्रीय उत्पादकता औसत 3 टन से लगभग 5 टन प्रति हेक्टेयर कर देगी।
  • इस योजना से नुकसान घटा कर लगभग 10% किया जाएगा जो कि पहले 20% से 25% था।
  • PMMSY के तहत घरेलू मछली की व्यक्ति खपत बढ़ाकर लगभग 5 से 6 से 12 किलोग्राम प्रति करना सरल एवं आसान होगा।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana Online Apply:

  • पीएम मत्स्य सम्पदा योजना ऑनलाइन आवेदन करनें के लिए आपको सरकार द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट https://pmmsy.dof.gov.in पर जाना होगा।
  • आप पीएम मत्स्य संपदा योजना वेबसाइट के होम पेज पर आ चुके होंगे। यहाँ आपको Scheme के अंतर्गत PMMSY विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद पने Booklet Of PM Matsya Sampda Yojana विकल्प के उपर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामनें स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा। आपको इसमें पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारि भर देना है। फॉर्म भरने के बाद जरुरी दस्तावेज अपलोड कर PMMSY फॉर्म सबमिट कर देना है।
  • अब आपका Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana Apply प्रक्रिया पूरा हो गया।

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana Toll Free Number

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना हेल्पलाइन नंबर 1800 425 1660.

मतस्य पालन से संबंधित विभिन्न प्रकार के उद्घाटन

  • फिश ब्रुड बैंक की स्थापना।
  • जलीय रोग रेफरल प्रयोगशाला की स्थापना किशनगंज में किया गया।
  • नीली क्रांति के अंतर्गत वन यूनिट फिश फीड मिल का उद्घाटन मेधापूरा में किया गया।
  • नीली क्रांति के तहत पटना में रिफ्रेश ऑन व्हील कि शुरुआत।
  • बिहार के डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में मत्स्य उत्पादन प्रौद्योगिकी केंद्र की शुरुआत बड़े पैमाने पर।

Frequently Asked Questions (FAQs)

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है?

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मछली पालन से संबंधित एक स्कीम है। इस योजना के तहत मछली के पालन को बढ़ावा दिया जायेगा। इस से अधिक मात्रा में मछली उत्पन्न होंगे। जिससे देश, मतस्य पालक किसान को अधिक फायदा होगा।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत कब हुई थी?

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत 10 सितंबर 2020 को हुआ था। इसकी घोषणा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया था।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmmsy.dof.gov.in है।

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना टोल फ्री नंबर क्या है?

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना टोल फ्री नंबर 1800 425 1660 है।

इन्हे भी पढ़ें:- पीएम श्री योजना

इन्हे भी पढ़ें:- PM Kisan Refund List 2023

इन्हे भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना

Leave a Comment