Kisan Vikas Patra Yojana 2023: किसान विकास पत्र योजना, ब्याज दर, कैलकुलेटर, टैक्स बेनिफिट्स

Kisan Vikas Patra Yojana 2023 | किसान विकास पत्र योजना 2023 | किसान विकास पत्र | kisan vikas patra yojana | बेनिफिट्स ऑफ किसान विकास पत्र | किसान विकास पत्र के फायदे | किसान विकास पत्र ब्याज दर

Kisan Vikas Patra Yojana 2023: पुराने जमाने में हमारे बड़े बुजुर्ग गुल्लक में पैसे को थोड़ा थोड़ा जमा करते थे। गुल्लक भर जाने के बाद उन पैसो को किसी आवश्यक कार्य में इस्तेमाल कर लेते थे। ठीक इसी प्रकार आज के ज़माने में सरकार छोटा से लेकर बड़ा सेविंग स्कीम की शुरुआत कर रही है। इन योजनाओं में से एक किसान विकास पत्र योजना है। सरकार किसान विकास पत्र योजना 2023 के तहत लोगो को सेविंग करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।  

Kisan Vikas Patra Yojana में किसानो को लॉन्ग टर्म निवेश करना होगा। किसान विकास पत्र योजना में किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है। इस योजना से निवेशकों को निवेश करने के पश्चात काफी लाभ मिलेगा। लोग आर्थिक लाभ पा कर आर्थिक रूप से मजबुत होंगे।

Kisan Vikas Patra Yojana 2023, किसान विकास पत्र योजना 2023

किसान विकास पत्र दो प्रकार के हैं। इस योजना में एकल धारक प्रमाण पत्र वयस्क एवं नाबालिग दोनों भाग ले कर शुरू कर सकते है। संयुक्त धारक दो तरह के हैं। पहला प्रकार, दोनों लाभार्थी को मैचुरिटी के बाद लाभ प्राप्त होता है। दूसरे प्रकार, लाभार्थी को योजना मैचुरिटी के पश्चात लाभ मिलता है।

इस आर्टिकल में आपको किसान विकास पत्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया जायेगा। इस लेख में हम किसान विकास पत्र योजना क्या है?, इसकी विशेषताएं, लाभ, उद्देश्य पर चर्चा करेंगे। किसान विकास पत्र योजना 2023 आवेदन प्रक्रिया को भी जानेंगे। इस योजना के बारे में पूरी जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ।

इन्हे भी पढ़ें:- PM Kisan e kyc Update

किसान विकास पत्र योजना 2023

Kisan Vikas Patra Yojana लोगों को बचत करने के लिए आरम्भ किया गया है। यह एक प्रकार का बचत योजना है। इस में यह आवश्यक नहीं है कि केवल किसान ही आवेदन करे। देश का कोई भी नागरिक योजना के  लिए आवेदन कर सकता है। इसके तहत लाभार्थी को 124 महीने तक निवेश करना होता है। निवेश की अवधि पूर्ण होने यानि योजना के मैच्योर होने के पश्चात लाभार्थी को पैसा दे दिया जाता है। लाभार्थी को पैसा 10 वर्ष 4 महीने बाद दोगुना कर के दिया जाता है।

योजन में भाग लेने के लिए आवेदक को केवीपी प्रमाण पत्र खरीदना होगा। इस योजना में न्यूनतम 1000 रुपये निवेश कर सकते है, अधिकतम निवेश करने की कोई निर्धारित सीमा तय नहीं किया गया है। परन्तु 50 हजार से अधिक निवेश करने पर आवेदक को अपना पैन कार्ड की जानकारी देनी होगी।

इन्हे भी पढ़ें:- PM Kisan FPO Yojana 2023

Kisan Vikas Patra Yojana 2023

योजना का नामKisan Vikas Patra Yojana
योजना लांच की गयीभारत सरकार
लाभार्थीभारत के सभी नागरिक
उद्देश्यदेशवासियों के अंदर बचत की भावना को प्रोत्साहित करना।
वर्ष2023
निवेश की अवधि124 माह (10 वर्ष 4 महीने)
न्यूनतम निवेश की राशि1000 रुपये
अधिकतम निवेशकोई सीमा नहीं
ब्याज दर6.9%

इन्हे भी पढ़ें:- E Shram Card Registration 2022

किसान विकास पत्र योजना ब्याज, निकासी

Kisan Vikas Patra Yojana 2023 में व्यक्ति को 6.9% की ब्याज दर प्रदान किया जाता है। यानि योजना की अवधि पूरा हो जाने पर 6.9 प्रतिशत के ब्याज दर से लाभ दिया जायेगा। इस योजना के तहत लाभार्थी योजना मैच्योर होने से पहले विड्रॉल कर सकता है। आवेदक प्रमाण पत्र खरीदने के 1 वर्ष में वापस लिया है तो ब्याज नहीं दिया जाएगा। आवेदक को इसके लिए कुछ पेनालिटी भी भरना होगा। आवेदक प्रमाण पत्र खरीदने के 1 वर्ष के बाद वापस लिया है तो कम ब्याज दिया जाएगा। आवेदक को इसके लिए किसी भी  तरह का पेनालिटी नहीं देना होगा।

Kisan Vikas Patra रिटर्न

इसके तहत किसानों को 124 महीने के लिए निवेश करना होता है। 124 महीने यानि 10 साल 4 माह बाद निवेश की अवधि पूरा होने के पश्चात रकम  वापस दिया जाता है। लाभार्थी को स्कीम मैच्योरिटी के बाद पैसा 2 गुना कर के वापस दिया जाता है।

किसान विकास पत्र योजना के तहत न्यूनतम एवं अधिकतम निवेश सीमा

किसान विकास पत्र योजना के तहत न्यूनतम निवेश करने की सीमा 1,000 रूपए निर्धारित है। इसके तहत अधिकतम निवेश करने की सीमा तय नहीं किया गया है। यदि आप 50,000 से अधिक निवेश करते है तो आपको अपना पैन कार्ड डिटेल्स देना होगा।

किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट

किसान विकास पत्र पोस्ट ऑफिस से ख़रीदा जा सकता है। इसके लिए कैश, चेक, पे ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट आदि के द्वारा पे किया जा सकता है। यह किसान पत्र तीन प्रकार के हैं। पहला: सिंगल होल्डर टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट। दूसरा: जॉइंट ए टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट।  तीसरा: जॉइंट बी टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट है।

Single Holder Type Kisan Vikas Patra Certificate: सिंगल होल्डर टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट नाबालिग की तरफ से एक बालिक व्यक्ति को सरकार के माध्यम से दिया जाता है।

Joint A Type Kisan Vikas Patra Certificate: जॉइंट ए टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट संयुक्त रूप से दो बालिग धारकों को प्रदान किया जाता है। संयुक्त रूप से यह विकास पत्र दोनों व्यक्ति के लिए देय है।

Joint B Type Kisan Vikas Patra Certificate: जॉइंट बी टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट दो बालिग व्यक्तियों को संयुक्त रूप से जारी किया जाता है। इस विकास पत्र के माध्यम से संयुक्त खाता धारकों में से किसी एक व्यक्ति के लिए देय है।

किसान विकास पत्र योजना का उद्देश्य

किसान विकास पत्र योजना का मुख्य उद्देश्य लोगो के अंदर बचत की भावना जगाना है। इसके लिए लोगो को बचत करने हेतु प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया जायेगा। लाभार्थी को पैसा दो गुना कर के दिया जायेगा ताकि वे इसके प्रति प्रेरित और प्रोत्साहित हो। योजना के माध्यम से निवेशकों को 6.9% व्याज दर से लाभ दिया जाएगा। योजना के पूरा होने के पश्चात ये लाभ दिये जायेंगे, यानि दस वर्ष चार महीने बाद। इससे से देश के सभी नागरिक पैसा निवेश कर दोगुना लाभ प्राप्त करेंगे। विकास पत्र योजना में शामिल होने से लोगो की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Kisan Vikas Patra Transfer

बहुत बार ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो जाती है जब किसी भी योजना को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर करने की आवश्यकता होती है। नीचे कुछ परिस्थिति के बारे में बताया गया है जब  एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को किसान विकास पत्र ट्रांसफर कर सकते है।

  • निवेश करने वाले व्यक्ति के मृत्यु हो जाने की स्थिति में
  • संयुक्त धारक व्यक्ति की मृत्यु होने पर
  • न्यायालय द्वारा आदेश जारी करने की स्थिति में
  • निर्देशित अधिकारी प्रतिज्ञा पर

किसान विकास पत्र वापस लेने के नियम

आवेदक इस योजना को कभी बंद कर सकते है। परन्तु इसके कुछ नियम है जो नीचे बताया गया है।

  • खाताधार के मृत्यु होने पर (एक/सभी)
  • जमा करने के 2.6 वर्ष के बाद
  • न्यायालय द्वारा आदेश देने की स्थिति में
  • राजपत्रित अधिकारी द्वारा

किसान विकास पत्र खाता कौन-कौन खुलवा सकता है?

  • कोई भी बलिक व्यक्ति विकास पत्र तहत खुलवा सकता है।
  • संयुक्त खाता धारक (अधिकतम 3 व्यक्ति)
  • नाबालिक के लिए पिता/माता (नाबालिक की उम्र10 वर्ष से अधिक हो)

किसान विकास पत्र के फायदे

किसान विकास पत्र योजना के कई लाभ है जिन्हे नीचे बताया गया है।

  • किसान विकास पत्र के तहत निवेशक 1 हजार रुपये निवेश कर सकते है। अधिकतम निवेश की सीमा नहीं है। 
  • 50 हजार से अधिक निवेश करने पर निवेशक को पैन कार्ड डिटेल्स देना होगा।
  • योजना के अंतर्गत आवेदक पोस्ट ऑफिस या बैंक अकाउंट के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
  • लाभार्थि के द्वारा किये गए निवेश राशि का दोगुना धन दिया जायेगा। 
  • किसान विकास पत्र के तहत निवेशक को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस एवं एक बैंक खाता से दूसरे बैंक खाता में हस्तनांतरित करने का अधिकार है। 
  • लाभार्थि को स्कीम के माध्यम से 6.9% ब्याज दर से लाभ मिलेगा।
  • निवेशक अपना  निवेश किया हुआ पैसा योजना पूरा होने से पहले कभी भी निकासी कर सकता है। 
  • 1 वर्ष के भीतर निकासी करने पर ब्याज नहीं दिया जायेगा एवं जुर्माना भी देना होगा।
  • 1 वर्ष के बाद निकासी करने पर कम ब्याज दिया जायेगा परन्तु इसके लिए जुर्माना नहीं देना होगा।
  • इस विकास पत्र को लोन लेने हेतु गारंटी के तौर पर दिया जा सकता है।

किसान विकास पत्र योजना 2023 की विशेषताएं

  • Kisan Vikas Patra Yojana एक तरह का बचत योजना है।
  • इसके तहत पूर्ण लाभ लेने के लिए निवेशक को 124 महीने तक निवेश करना होता है। 
  • Kisan Vikas Patra किसी भी विभागीय डाकघर से खरीद सकते है।
  • किसान विकास पत्र फॉर्म जमा करने के पश्चात एक किसान विकास सर्टिफिकेट दिया जाता है। इस सर्टिफिकेट पर आवेदक का नाम, मेच्योरिटी डेट, अमाउंट आदि अंकित रहता है।

किसान विकास पत्र योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को पत्र तभी माना जायेगा जब वह भारत का स्थायी निवासी होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक 18 वर्ष से अधिक उम्र का होना चाहिए।
  • यदि आवेदक नाबालिग है तो उसके लिए माता-पिता योजना में आवेदन कर निवेश कर सकते है।
  • यदि कोई हिंदू एकीकृत परिवार या भारतीय निवासी नहीं है तो ऐसी स्थिति में उसे  पात्र नहीं माना जायेगा।

Kisan Vikas Patra Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज

किसान विकास पत्र योजना 2023 दस्तावेजों की आवश्यकता निम्नलिखित है।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड (निवेश 50 हजार से ऊपर करने पर)
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड की ज़ेरॉक्स 
  • पासपोर्ट साइज फोटो – 2 
  • केवीपी एप्लीकेशन फॉर्म (KVP Application form)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (आवेदक का)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

किसान विकास पत्र योजना ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें

  • इसके लिए आवेदनकर्ता को सम्बंधित बैंक या पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करना होगा जिस bank या post office से वह योजना खरीदना चाहते है।
  • होम पेज में आपने इन्वेस्टमेंट प्लान के ऊपर क्लिक करना है।
  • इस पेज के अंतर्गत अब किसान विकास पत्र योजना के ऊपर क्लिक करे।
  • अब अगले पेज में फॉर्म खुल जायेगा आपको इस आवेदन फॉर्म को भरना है।
  • विकास पत्र फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही से भरे।
  • फॉर्म भरने के पश्चात आवश्यक सभी दस्तावेज अटैच करे।
  • अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर देना है। आपका किसान विकास पत्र योजना के लिए आवेदन पूरा हो जायेगा।

किसान विकास पत्र योजना ऑफलाइन आवेदन ऐसे करें

  • इसके लिए आवेदनकर्ता को सम्बंधित बैंक या पोस्ट ऑफिस के शाखा में जाना  होगा जहा से आवेदक योजना खरीदना चाहते है।
  • शाखा में आपको बात कर के किसान विकास पत्र योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर ले।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही से भरे।
  • आवेदन फॉर्म के साथ जरुरी दस्तावेज अटैच कर दे।
  • आप इस आवेदन फॉर्म को बैंक शाखा/पोस्ट ऑफिस शाखा में सम्बंधित कर्मचारी या अधिकारी को जमा कर दे।
  • अब आपका ऑफलाइन आवेदन पूरा हो गया।

किसान विकास पत्र ट्रांसफर करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए सम्बंधित बैंक/पोस्ट ऑफिस शाखा जाये जहाँ से आवेदन हुआ था।
  • खाता ट्रांसफर करने के लिए बी फॉर्म प्राप्त कर लीजिये। 
  • अब फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें।
  • जरुरी दस्तावेज जैसे वोटर आईडी कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, ओर्जिनल KVP Certificate आदि अटैच कर दे। 
  • अब आप फॉर्म को बैंक/पोस्ट ऑफिस में जमा कर रिसिप्ट प्राप्त कर ले। 
  • इस प्रकार आपका ट्रांसफर प्रक्रिया पूरा हो जायेगा।

Post Office Official Website: https://www.indiapost.gov.in/

निष्कर्ष Kisan Vikas Patra Yojana 2023

इस लेख के माध्यम से हम ने पूरी जानकारी देने की कोशिश किया है। यदि कुछ रह गया हो तो जरूर बताये। अगर आपके पास कोई प्रश्न है तो जरूर पूछे।

इस योजना के बारे में जान कर हम यह जरूर कह सकते है कि यह छोटे छोट किसान, गरीब, मध्य वर्ग के किसान के लिए काफी महत्वपूर्ण है। लोग छोटे छोटे सेविंग से बड़ा पैसा जमा कर सकते है। जिसका इस्तेमाल अपने जरुरत को पूरा करने के लिए कर पाएंगे।

मित्रो आप से एक महत्वपूर्ण आग्रह है कि इस योजना को अधिक से अधिक लोगो के बीच शेयर करे ताकि उनको भी इसकी जानकारी मिले। इससे अधिक लोगो को फायदा होगा।

किसान विकास पत्र योजना 2023 योजना से सम्बंधित प्रश्न तथा उत्तर (FAQ)

किसान विकास पत्र योजना क्या है?

Kisan Vikas Patra Yojana एक प्रकार का बचत योजना है। इस सेविंग स्कीम में आवेदक एक हजार से निवेश कर सकता है। अधिकतम निवेश कोई सीमा नहीं है। परन्तु पचास हजार से ज्यादा निवेश करने पर पैन कार्ड की जानकारी देनी होती है। लाभार्थी को दस वर्ष चार माह के बाद पैसा दोगुना कर के दिया जाता है।

किसान विकास पत्र योजना के तहत न्यूनतम कितना निवेश कर सकते है?

इस योजना के तहत व्यक्ति न्यूनतम 1000 रुपए से निवेश कर सकता है।

किसान विकास पत्र योजना के तहत अधिकतम कितना निवेश कर सकते है?

इस योजना के तहत व्यक्ति अधिकतम जितना मर्जी निवेश कर सकते है। निवेश 50,000 रुपए से अधिक होने पर पैन कार्ड डिटेल्स देना होगा।

किसान विकास पत्र योजना में कितना ब्याज मिलता है?

KVP योजना के तहत 6.9% ब्याज दिया जाता है। परन्तु यदि स्कीम की अवधि पूरा होने से पहले बंद किया जाता है तो यह ब्याज दर घट जायेगा। पत्र खरीदने के एक साल में ही वापस करते है तो ब्याज नहीं मिलेगा और फाइन भी देना होगा। पत्र खरीदने के एक साल बाद बंद करते है तो फाइन नहीं देना होगा। पर ब्याज कम दिया जायेगा।

किसान विकास पत्र योजना हेतु आवेदन कौन कर सकता है?

केवीपी योजना में भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है। यह जरुरी नहीं है कि आवेदक किसान ही हो। आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए। अगर आवेदक माइनर है तो उसके परिवार के सदस्य (माता/पिता) उसके लिए आवेदन कर सकते है।

किसान विकास पत्र खरीदने की क्या प्रक्रिया है?

किसान विकास पत्र को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन खरीद सकते है। ऑनलाइन खरीदने के लिए बैंक या पोस्ट ऑफिस के ऑफिसियल वेबसाइट से आवेदन करना होगा। ऑफलाइन खरीदने के लिए बैंक या पोस्ट ऑफिस के ब्रांच में जा कर फॉर्म प्राप्त कर खरीद सकते है। यह दोनों प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन हमारे लेख में बताया गया है। अधिक जानकारी के लिए लेख पढ़िये।

किसान विकास पत्र कितने वर्ष में पैसा दुगना हो जाता है?

इस योजना के तहत दस वर्ष चार महीने यानि 124 माह में पैसा दोगुना हो जाता है।

इन्हे भी पढ़ें:- E Shram Card CSC Registration 2022

इन्हे भी पढ़ें:- Voter ID Apply Online 2022

इन्हे भी पढ़ें:- PM PRANAM Yojana 2022

Leave a Comment